हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

Private-Infrastructure and Logisitics

बुनियादी ढांचा और अवसंरचना

भारत सरकार द्वारा हमें विद्युत क्षेत्र के अलावा बुनियादी ढांचा और अवसंरचना क्षेत्रों के वित्तपोषण करने का काम सौंपा है । इसके तहत लक्षित मुख्य क्षेत्र परिवहन और अवसंरचना (सड़क, बंदरगाह, हवाई अड्डा, रेलवे, मेट्रो आदि), जल और स्वच्छता (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल उपचार, सिंचाई आदि), संचार (दूरसंचार, डेटा सेंटर आदि) और सामाजिक और वाणिज्यिक बुनियादी ढांचा (शैक्षिक संस्थान, खेल अवसंरचना, अस्पताल, एसईजेड, औद्योगिक / आईटी पार्क आदि) हैं। प्राथमिकता आत्मनिर्भर राजस्व मॉडल के लिए होगी। इस्पात, रिफाइनरी आदि जैसे विभिन्न अन्य क्षेत्रों के संबंध में ईएंडएम कार्यों पर भी आरईसी द्वारा वित्तपोषण के लिए विचार किया जा सकता है।

ब्याज दरें

प्रवर्तक और परियोजना की सुदृढ़ता के आधार पर वर्तमान बाजार दर परिदृश्य के अनुरूप अत्यंत प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें।

अवधि

प्रस्ताव की योग्यता के आधार पर 85% तक दीर्घकालिक अवधि (15-20 वर्ष) प्रदान किया जा सकता है और परियोजना की आवश्यकता के आधार पर संरचित पुनर्भुगतान भी प्रदान किया जा सकता है।

प्रमुख प्रतिभूति

  • कॉर्पोरेट गारंटी
  • परिसंपत्तियों पर शुल्क
  • सभी परियोजना दस्तावेजों और ब्याज का समनुदेशन
  • टीआरए / ईएससीआरओडब्ल्यू
  • डीएसआरए

अन्य संपार्श्विक प्रतिभूतियाँ

ऋण आवेदन फॉर्म -

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 19/05/2026 - 07:00 PM
  • आगंतुकों की संख्या :