हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी के सीएमडी का कहना है कि ओलंपिक पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने की जरूरत है
तारीख 02-07-2023

नई दिल्ली, 2 जुलाई 2023: जैसा कि भारतीय जूनियर टीम बैडमिंटन एशिया जूनियर चैम्पियनशिप के लिए जाने के लिए तैयार है, आरईसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री विवेक कुमार देवांगन ने रविवार को कहा, 'लक्ष्य यह है कि हमारे युवा खिलाड़ियों को सब-जूनियर स्तर से निखारा जाना चाहिए और उनका पोषण किया जाना चाहिए। हमें प्रतिभाओं की पहचान करनी होगी और उन्हें विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं और परिवेश प्रदान करना होगा ताकि वे लक्षित ओलिंपिक पोडियम योजना (टीओपीएस) के अंतर्गत पदक ला सकें।

वे पंचकूला के ताओ देवीलाल स्टेडीयम में संबोधित कर रहे थे जहां भारतीय जूनियर शटलर 7 से 16 जुलाई तक इंडोनेशिया में आयोजित होने वाली बैडमिंटन एशिया जूनियर चैम्पियनशिप के लिए तैयार होने हेतु पिछले 2 सप्ताह से प्रशिक्षण ले रहे थे।

इस अवसर पर भारतीय बैंडमिन्टन संघ (बाई) के महामंत्री श्री संजय मिश्रा ने आरईसी लिमिटेड के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा, हम बीएआई में आरईसी लिमिटेड और श्री विवेक कुमार देवांगन (आरईसी सीएमडी) का बॅंडमिन्टन परिवार में स्वागत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं।

आरईसी लिमिटेड के साथ इस भागेदारी के एक भाग के रूप में, बीएआई का उद्देश्य विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है जो भारत में बैडमिंटन के लिए बुनियादी परियोजनाओं और आवश्यक समर्थन प्रणालियों को आगे बढ़ाते हुए उत्कृष्टता हासिल करने में मदद करेगा।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 06/12/2025 - 07:25 AM
  • आगंतुकों की संख्या :