हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

श्री राजेश कुमार

श्री राजेश कुमार
 (डीआईएनः 06941428)
निदेशक (वित्त)

 

2 अप्रैल 2026 से श्री राजेश कुमार आर ई सी लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के रूप में कार्यरत हैं। वे लेखा, कराधान, लेखापरीक्षा, कोषागार, परियोजना मूल्यांकन तथा नियामकीय अनुपालन के क्षेत्रों में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले अनुभवी वित्त पेशेवर हैं। श्री कुमार ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है तथा वे चार्टर्ड अकाउंटेंट (सी ए) और कॉस्ट एवं प्रबंधन लेखाकार (सी एम ए) की दोहरी व्यावसायिक योग्यताएँ रखते हैं। उनके करियर में एक इंजीनियरिंग एवं परियोजना परामर्श से जुड़ी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (सी पी एस ई) में लगभग एक दशक का कार्यकाल शामिल है। इसके उपरांत उन्होंने 20 वर्षों से अधिक समय तक आर ई सी लिमिटेड (विद्युत मंत्रालय के अधीन) में सेवाएँ दीं, जहाँ उन्होंने विद्युत क्षेत्र के वित्तपोषण और संसाधन जुटाने में गहन विशेषज्ञता विकसित की। श्री राजेश कुमार आर ई सी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आर ई सी पी डी सी एल)—जो आर ई सी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है,के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इस भूमिका में उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा, अंतर‑राज्यीय पारेषण परियोजनाओं और स्मार्ट मीटरिंग से संबंधित रणनीतिक पहलों का नेतृत्व किया।

आर ई सी में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जटिल वित्तीय पोर्टफोलियो के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा घरेलू संसाधन जुटाने की रणनीति को सुदृढ़ करने में योगदान दिया। उनके नेतृत्व में टैक्स‑एफिशिएंट हाइब्रिड बॉन्ड, ए ए ए रेटिंग वाले परपेचुअल बॉन्ड, सी बी डी टी ‑अधिसूचित ज़ीरो कूपन बॉन्ड और कैपिटल गेन बॉन्ड जैसे नवीन बॉन्ड उपकरणों की शुरुआत की गई, जिससे निवेशक आधार का विस्तार हुआ और उधारी लागत में कमी आई। उन्होंने बहुपक्षीय वित्तपोषण, परिसंपत्ति‑दायित्व प्रबंधन (ए एल एम), ई एस जी परियोजनाओं तथा संगठन में आईटी रूपांतरण की निगरानी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

वर्तमान में श्री राजेश कुमार लुहरी पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के निदेशक मंडल में भी निदेशक हैं, जो आर ई सी पी डी सी एल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 13/04/2026 - 07:00 PM
  • आगंतुकों की संख्या :