हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

श्री अजय चौधरी

श्री अजय चौधरी (डीआईएनः 06629871)
निदेशक (वित्त)

 

श्री अजय चौधरी 1 जून, 2020 से आरईसी लिमिटेड के निदेशक (वित्त) हैं। आप, इंस्टीट्यूट ऑफ कास्ट एंड मैनेजमेंट एकाउंटेंट ऑफ इंडिया के एसोशिएट सदस्य हैं। आपके पास भारतीय विद्युत क्षेत्र में अनेक कार्यों जैसे अंतर्राष्ट्रीय वित्त, संविदा प्रबंधन, ऋण और वसूली, कारपोरेट अकाउंट्स, संसाधन जुटाने और ट्रेजरी आदि में 33 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

आप, 16 अप्रैल, 2007 से आरईसी में वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर कार्य कर रहे हैं और आपने विभिन्न प्रणालीगत सुधारों के कार्यान्वयन में प्रभावी भूमिका निभाई है जिनमें ऋण वसूली संबंधी दिशा-निर्देश तैयार करना, ग्राहकों सेवाओं एवं इनके साथ संप्रेषण में सुधार तथा आरईसी के सभी सभी संसाधनों एवं ट्रेजरी का प्रबंधन शामिल है। आप भारतीय विद्युत क्षेत्र में विद्युत वितरण कंपनियों के सुधार के उद्देश्य से भारत सरकार की फ्लैगशिप स्कीम 'उज्ज्वल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना' (उदय) के कार्यान्वयन की कोर टीम के सदस्य भी रहे हैं। आरईसी में कार्यभार ग्रहण करने से पहले आपने 19 वर्षों तक पावरग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और एनएचपीसी लिमिटेड में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

निदेशक (वित्त) के रूप में आप वित्तीय प्रबंधन एवं संगठन के प्रचालन, संगठनात्मक और वित्तीय नियोजन, वित्तीय नीतियां तैयार करने, वित्तीय लेखांकन, प्रबंधन नियंत्रण प्रणाली, नकदी और निधि प्रबंधन, कर नियोजन, संसाधन जुटाव और प्रबंधन, कैपिटल मार्केट प्लेयर्स एवं वित्तीय संस्थानों के साथ समन्वय का कार्य देखते हैं और इस बारे में जरूरी निर्देश देते हैं। आप ट्रेजरी के कार्यों, ऋण प्रचालनों का भी पर्यवेक्षण करते हैं और कारपोरेट जोखिम प्रबंधन के मामलों में परामर्श देते हैं।

आप आरईसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड के बोर्ड में निदेशक भी हैं। आपने टीआरएन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड में नामिती निदेशक के रूप में भी कार्य किया है।

दिनांक 31 मार्च, 2021 की स्थिति के अनुसार, श्री अजय चौधरी के पास कंपनी में 200 इक्विटी शेयर थे। इसके अतिरिक्त, आपका कंपनी के किसी अन्य निदेशक के साथ कोई पारस्परिक संबंध नहीं है।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 26/05/2026 - 05:05 PM
  • आगंतुकों की संख्या :