मीडिया लाउंज
मध्यप्रदेश में सौभाग्य योजना का शुभारंभ
तारीख 22-12-2017

22दिसंबर, 2017 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और विद्युतएवं नवीन औरनवीकरणीय ऊर्जा के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्री आर.के. सिंह ने मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री सहजबिजली हर घर योजना (सौभाग्य) का शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश के लगभग 45 लाख अ-विद्युतीकृत घरों को वर्तमान डीडीयूजीजीवाई और सौभाग्य योजना के अंतर्गत शामिल करने का प्रस्ताव है। इस योजना के शुभारंभ के साथ, रीवा जिले में 5000 नए बिजली कनेक्शन जारी किए गए। भारत सरकार से 12,320 करोड़ रूपए की कुल बजटीय सहायता (जीबीएस) सहित 16,320 करोड़ रुपए की कुल लागत के साथ देश के सभी भागों में सार्वभौमिक आवास विद्युतीकरण हासिल करने के लिए प्रधान मंत्री सहज बिजली हरघर योजना (सौभाग्य),का शुभारंभ किया गया है।देश के सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को 31 मार्च 2019 तक अपने संबंधित क्षेत्राधिकार में घरेलू विद्युतीकरण को पूरा करना आवश्यक है।
समारोह का शुभारंभ मध्यप्रदेश के विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री पारस चंद्र जैन, मध्यप्रदेशके जल संसाधन मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा, मध्यप्रदेशके वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री,श्री राजेंद्र शुक्ला, श्री ए के वर्मा, संयुक्त सचिव (वितरण) एमओपी, श्री जे एन स्वेन, संयुक्त सचिव (एमएनआरई),एमओपी और राज्य सरकार एवं विद्युत मंत्रालयके अन्य वरिष्ठ अधिकारियोंकी गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।
विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत "एक नवरत्न सीपीएसई" रुरल इलेक्ट्रीफिकेशन कारपोरेशन लिमिटेड (आरईसी)को इस योजना के कार्यान्वयन के समन्वय हेतु नोडल एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है। इस योजना के अंतर्गत निःशुल्क बिजली के कनेक्शनों के लिए भावी लाभार्थी घरों को सामाजिक-आर्थिक जातिगत जनगणना (एसईसीसी) 2011 का उपयोग करते हुए चिन्हित किया जाएगा।









