हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसीपीडीसीएल ने एएमआईएसपी के साथ गुजरात के लिए कार्यान्वयन संविदाओं और डीडीएफ समझौतों पर हस्ताक्षर किए
तारीख 05-10-2023

 

एक  महत्वपूर्ण  उपलब्धि  के  रूप  में, आरईसी  लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी आरईसीपीडीसीएल, जो ऊर्जा क्षेत्र परामर्श में विशेषज्ञता रखती है, ने उन्नत मीटर इंफ्रास्ट्रक्चर सेवा प्रदाताओं (एएमआईएसपी) इंटेलिस्मार्ट और अप्रवा एनर्जी के साथ कार्यान्वयन संविदाओं और प्रत्यक्ष डेबिट सुविधा (डीडीएफ) समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

इस साझेदारी में दक्षिण गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (डीजीवीसीएल) और पश्चिम गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (पीजीवीसीएल) के लिए क्रमशः 17.7 लाख स्मार्ट मीटर और 23.6 लाख स्मार्ट मीटर लगाना शामिल है। डीडीएफ व्यवस्था एएमआईएसपी के लिए भुगतान सुरक्षा को बढ़ाती है, जिससे उपभोक्ता बिल संग्रह से सीधे मासिक प्रभारों के त्वरित भुगतान की सुविधा मिलती है। यह पहल आरडीएसएस योजना के प्रति आरईसीपीडीसीएल की प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य वितरण क्षेत्र में वित्तीय स्थिरता और परिचालनगत दक्षता सुनिश्चित करते हुए बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और वहनीयता को बढ़ाना है।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 06/12/2025 - 07:25 AM
  • आगंतुकों की संख्या :