मीडिया लाउंज
आरईसीपीडीसीएल ने अंतरराज्यीय ट्रांसमिशन परियोजनाओं के दो विशेष प्रयोजन वाहन सफल बोलीदाताओं, लकड़िया II पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड - मेसर्स पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को और जाम खंभालिया जामनगर पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड मेसर्स सीगल इंडिया लिमिटेड को सौंपे
तारीख 12-10-2026
 for Inter-State Transmission Projects to the successful bidders, Power Grid Corporation of India Limited and Ceigall India Limited.jpeg)
आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल), विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न सीपीएसयू आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, ने 12 अक्टूबर 2026 को दो परियोजना-विशिष्ट स्पेशल पर्पस व्हीकल (एसपीवी) यानी जाम खंभालिया जामनगर पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड और लकड़िया II पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को संबंधित सफल बोलीदाताओं को सौंप दिया।
इन परियोजनाओं को बिल्ड, ओन, ऑपरेट और ट्रांसफर (BOOT) आधार पर विकसित करने के लिए, आरईसीपीडीसीएल को बोली प्रक्रिया समन्वयक (बिड प्रोसेस कोऑर्डिनेटर) के रूप में नियुक्त करके टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (TBCB) मार्ग के माध्यम से आवंटित किया गया।
आरईसी लिमिटेड के निदेशक (परियोजनाएं) श्री टी.एस.सी. बोश द्वारा आरईसीपीडीसीएल के अन्य अधिकारियों और संबंधित डेवलपर्स की उपस्थिति में एसपीवी को औपचारिक रूप से सौंपा गया।
लकड़िया II पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड — मेसर्स पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपा गया
मेसर्स पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) गुजरात के लकड़िया आरईजेड में आरई प्रोजेक्ट्स से बिजली के एकीकरण के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम-चरण II (7500 मेगावाट) नामक अंतर-राज्यीय ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के लिए सफल बोलीदाता के रूप में उभरी है।
एसपीवी को पीजीसीआईएल के महाप्रबंधक (सीएस) श्री अरूप सामंत को, पीजीसीआईएल के कार्यकारी निदेशक (TBCB) श्री अमित भार्गव तथा पीजीसीआईएल और आरईसीपीडीसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सौंप दिया गया।
इस पारेषण परियोजना में व्यापक रूप से 765/400 केवी, 6x1500 एमवीए और 10x500 एमवीए, 400/220 केवी लकड़िया-II सबस्टेशन (चितरोड के पास) की स्थापना शामिल है, जिसमें लकड़िया II सबस्टेशन पर 2 सिंक्रोनस कंडेंसर शामिल हैं; लकड़िया II से हलवद (141 किमी), लकड़िया II से अहमदाबाद (197 किमी) और लकड़िया II से वतामन (261 किमी) तक 765 केवी डी/सी लाइनें और अन्य संबंधित कार्य शामिल हैं। इस परियोजना को 36 महीनों के भीतर क्रियान्वित करने का कार्यक्रम है।
जाम खंभालिया जामनगर पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड - मेसर्स सीगल इंडिया लिमिटेड को सौंपा गया
मेसर्स सीगल इंडिया लिमिटेड “लकाडिया (चरण-II: 7.5GW), जाम खंभालिया (चरण-II: 5.5GW) और जामनगर (चरण-I: 1GW) - भाग-बी से बिजली की निकासी के लिए सामान्य ट्रांसमिशन सिस्टम” नामक अंतर-राज्यीय ट्रांसमिशन परियोजना के लिए सफल बोलीदाता के रूप में उभरी।
विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) सीगल इंडिया लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अय्यालुसामी सरवनन को, सीगल इंडिया लिमिटेड और आरईसीपीडीसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सौंपा गया।
इस पारेषण परियोजना में व्यापक रूप से 765/400 केवी, 3x1500 एमवीए और 400/220 केवी, 3x500 एमवीए नासिक सबस्टेशन, नासिक से साउथ ओलपाड (266 किमी) तक 765 केवी डी/सी लाइन, नासिक से पिंपलगांव (एमएससीईटीसीएल) (40 किमी) तक 400 केवी डी/सी लाइन और संबंधित कार्य शामिल हैं। इस परियोजना को 36 महीनों के भीतर कार्यान्वित करने का कार्यक्रम है।
आरईसीपीडीसीएल के बारे में: आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल), आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो कई राज्य विद्युत वितरण कंपनियों/राज्य विद्युत विभागों को ज्ञान-आधारित परामर्श और विशेषज्ञ परियोजना कार्यान्वयन सेवाएँ प्रदान कर रही है। आरईसीपीडीसीएल जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों में भी ट्रांसमिशन परियोजनाओं का कार्यान्वयन कर रही है।
आरईसीपीडीसीएल अंतर-राज्यीय एवं राज्यांतर्गत ट्रांसमिशन परियोजनाओं तथा नवीकरणीय ऊर्जा आरई-बंडलिंग परियोजनाओं के लिए टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) के माध्यम से बोली प्रक्रिया समन्वयक (बीपीसी) के रूप में भी कार्य कर रही है। अपनी विशेषज्ञ परामर्श, परियोजना कार्यान्वयन और लेन-देन परामर्श सेवाओं के साथ, आरईसीपीडीसीएल देश के विद्युत क्षेत्र की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
आरईसी लिमिटेड के बारे में-
आरईसी भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक 'महारत्न' कंपनी है, और आरबीआई के साथ गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (एनबीएफसी), सार्वजनिक वित्तीय संस्थान (पीएफआई) और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग कंपनी (आईएफसी) के रूप में पंजीकृत है। आरईसी पूरे विद्युत-अवसंरचना क्षेत्र को वित्तपोषित कर रहा है जिसमें उत्पादन, पारेषण, वितरण, नवीकरणीय ऊर्जा और नई प्रौद्योगिकियां जैसे इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी भंडारण, पंप भंडारण परियोजनाएं, ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया परियोजनाएं आदि शामिल हैं। हाल ही में आरईसी लिमिटेड ने गैर-विद्युत अवसंरचना क्षेत्र में भी विविधता लाई है जिसमें सड़क और एक्सप्रेसवे, मेट्रो रेल, हवाई अड्डे, आईटी संचार, सामाजिक और वाणिज्यिक अवसंरचना (शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल), बंदरगाह और इस्पात, रिफाइनरी आदि जैसे विभिन्न अन्य क्षेत्रों के संबंध में इलेक्ट्रो-मैकेनिकल (ईएंडएम) कार्य शामिल हैं।
आरईसी लिमिटेड देश में अवसंरचना परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए राज्य, केंद्र और निजी कंपनियों को विभिन्न परिपक्वताओं के ऋण प्रदान करता है। आरईसी लिमिटेड बिजली क्षेत्र के लिए सरकार की प्रमुख योजनाओं में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक भूमिका निभा रहा है और प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य), दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई), राष्ट्रीय विद्युत निधि (एनईएफ) योजना के लिए नोडल एजेंसी रही है, जिसके परिणामस्वरूप देश में अंतिम मील वितरण प्रणाली, 100% गांव विद्युतीकरण और घरेलू विद्युतीकरण को मजबूत किया गया है। आरईसी को पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त, केंद्र सरकार ने आरईसी को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यान्वयन की ज़िम्मेदारी भी सौंपी है।









