मीडिया लाउंज
आरईसीपीडीसीएल ने एसपीवी 'ब्यावर ट्रांसमिशन लिमिटेड', मैसर्स स्टरलाइट ग्रिड 27 लिमिटेड को सौंपा
तारीख 20-09-2023

विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में एनबीएफसी महारत्न कंपनी, सीपीएसयू आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने 20 सितंबर 2023 को परियोजना विशिष्ट एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल), मैसर्स स्टरलाइट ग्रिड 27 लिमिटेड को सौंपा, जिसका गठन पारेषण परियोजना अर्थात "ब्यावर ट्रांसमिशन लिमिटेड" के निर्माण के लिए किया गया था।
मैसर्स स्टरलाइट ग्रिड 27 लिमिटेड का चयन भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा अधिसूचित मानक बोली दस्तावेजों और उसके दिशानिर्देशों के अनुरूप आरईसीपीडीसीएल द्वारा टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) के माध्यम से पारेषण सेवा प्रदाता के चयन के लिए किया गया था।
ये एसपीवी कार्य भारत सरकार की महत्वाकांक्षी 500 गीगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा योजना से जुड़ा हुआ हैं। इस कार्य में राजस्थान राज्य में स्थित ब्यावर में 765/400 केवी सब-स्टेशन के साथ-साथ 765 केवी डबल सर्किट और संबंधित 400 केवी लाइन का कार्यान्वयन शामिल है। इस परियोजना के कार्यान्वयन का लक्ष्य 18 महीने है। इस कार्यान्वयन के बाद, राजस्थान राज्य के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों (आरईजेड) से नवीकरणीय ऊर्जा को हासिल करने मदद मिलेगी।
आरईसीएल/निदेशक, आरईसीपीडीसीएल श्री वी. के. सिंह, निदेशक (परियोजना) द्वारा मैसर्स स्टरलाइट ग्रिड 27 की ओर से कार्यपालक उपाध्यक्ष श्री तातिमाकुला अमरेंद्रनाथ रेड्डी को आरईसीओ-आरईसीपीडीसीएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राजेश कुमार, सीटीयूआईएल के मुख्य महाप्रबंधक श्री जसबीर सिंह और आरईसीपीडीसीएल, सीटीयूआईएल और स्टरलाइट के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एसपीवी सौंपा गया।
उपर्युक्त एसपीवी को सौंपने के साथ, आरईसीपीडीसीएल ने अब तक लगभग 72,170 करोड़ रुपये की लागत वाली 53 पारेषण परियोजनाओं को सफलतापूर्वक सौंपा है।









