मीडिया लाउंज
आरईसी द्वारा बेस अस्पताल, पिथौरागढ़, उत्तराखंड में अन्य चिकित्सा सुविधाओं एवं 1000 एलपीएम ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र की स्थापना किया जाएगा
तारीख 25-05-2021
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया
- 1000 एलपीएम पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र की स्थापना
- 22 ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर की खरीद तथा
- पहियों के साथ 200 फाउलर बेड भी इस समझौते का हिस्सा है, इस तरह इस पहल से अस्पताल की बेड क्षमता भी 250 से बढ़कर 450 हो जाएगी
एक अग्रणी एनबीएफसी आरईसी लिमिटेड ने अपनी सीएसआर शाखा आरईसी फाउंडेशन के माध्यम से 25 मई 2021 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी पिथौरागढ़, उत्तराखंड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जो सीएसआर पहल के अंतर्गत 1.85 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस परियोजना के अंतर्गत 1000 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र बेस अस्पताल, पिथौरागढ़, उत्तराखंड में स्थापित किया जाएगा इसके साथ ही हॉस्पिटल को 22 ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर और पहियों के साथ 200 फाउलर बेड भी उपलब्ध कराए जायेंगे जिससे इसकी बेड कैपिसिटी 250 से बढ़कर 450 हो जाएगी। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को आवश्यक चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए अस्पताल में कोविड उपचार को मजबूत करना है।
आरईसी फाउंडेशन देश में स्वास्थ्य प्रणालियों को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। इस माह से पूर्व फाउंडेशन ने पुणे के दलवी अस्पताल में 1700 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन संयंत्र(पूर्ण असेंबली) और 150 केवीए जनरेटर संयंत्र की स्थापना के लिए 2.21 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की। यह परियोजना पुणे नगर निगम द्वारा कार्यान्वित की गयी है तथा अस्पताल में लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रही है।
फाउंडेशन द्वारा समर्थित एक अन्य परियोजना के अंतर्गत रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज पंडित राम सुमेर शुक्ल स्मृति को कोविड उपचार केंद्र में बदल दिया गया है। केंद्र में 300 बेड का अस्पताल है जिसमे 36 बेड का आईसीयू वार्ड और आइसोलेशन केंद्र, जाँच केंद्र, आदि सुविधाएं शामिल है। इस परियोजना ने जिले में चिकित्सा के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है तथा समय पर महामारी के ख़िलाफ़ उचित चिकित्सा उपचार तथा सेवाएं प्रदान करने में स्थानीय प्रशासन की जवाबदेही को बढ़ाया है।









