हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी स्वच्छता इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता खेल भावना और स्वच्छता को प्रोत्साहित करते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
तारीख 01-10-2026

गुरुग्राम, 1 अक्टूबर, 2026: आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के तहत महारत्न सीपीएसई और बड़ी एनबीएफसी है, ने देश भर में स्वच्छता ही सेवा 2026 कैंपेन के तहत गुरु द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स एकेडमी क्रिकेट ग्राउंड, सेक्टर 82, गुरुग्राम में आयोजित आरईसी स्वच्छता इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक खत्म किया। दो दिवसीय लेदर-बॉल टी10 टूर्नामेंट ने गुरुग्राम के आठ स्कूलों की युवा खेल प्रतिभाओं को एक मंच पर एकत्र किया, और खेल भावना, टीम वर्क, अनुशासन तथा स्वच्छता के मूल्यों को बढ़ावा मिला।

इस टूर्नामेंट का आयोजन आरईसी के स्पोर्ट्स एंड वेलनेस क्लब 'उड़ान' ने किया था, जो समुदाय से जुड़ने की आरईसी की प्रतिबद्धता और 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के लक्ष्यों के अनुसार था। इस पहल ने क्रिकेट के मैदान को युवा विद्यार्थियों के लिए आपसी जिम्मेदारी, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सामाजिक जागरूकता के मूल्य सीखने का एक जरिया बना दिया।

इस टूर्नामेंट में कुल आठ स्कूलों ने भाग लिया, जिनमें एमिटी इंटरनेशनल स्कूल-43, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14, रमन मुंजाल विद्या मंदिर, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल-46, समर फील्ड स्कूल, ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल सेक्टर-10, सनसिटी स्कूल और प्रेसिडियम स्कूल शामिल हैं। दो दिनों तक नॉकआउट प्रारूप में मैच खेले गए, और विजेता टीमें अंतिम दौर में आगे बढ़ीं।

टूर्नामेंट का अंत समर फील्ड स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 के बीच एक रोमांचक फाइनल मैच के साथ हुआ, जिसमें समर फील्ड स्कूल चैंपियन बना। इस आयोजन में छात्रों, शिक्षकों और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो युवा विद्यार्थियों में सामुदायिक सहभागिता की बढ़ती भावना को दशर्ता है।

टूर्नामेंट का सफल आयोजन आरईसी के युवाओं के विकास को बढ़ावा देने, खेलों के ज़रिए सेहत को बढ़ावा और एक साफ़ और सेहतमंद भारत के लिए मिलकर काम करने को प्रेरित करने वाले राष्ट्रीय अभियानों में अहम योगदान देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आरईसी स्वच्छता इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट जैसी पहलों के ज़रिए, आरईसी युवाओं को टीमवर्क, ज़िम्मेदारी और सतत सामुदायिक विकास के आदर्शों को अपनाते हुए ज़रूरी जीवन कौशल सीखने के अवसर दे रहा है।

आरईसी लिमिटेड के बारे में-

आरईसी भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक 'महारत्न' कंपनी है, और आरबीआई के साथ गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (एनबीएफसी), सार्वजनिक वित्तीय संस्थान (पीएफआई) और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग कंपनी (आईएफसी) के रूप में पंजीकृत है। आरईसी पूरे विद्युत-अवसंरचना क्षेत्र को वित्तपोषित कर रहा है जिसमें उत्पादन, पारेषण, वितरण, नवीकरणीय ऊर्जा और नई प्रौद्योगिकियां जैसे इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी भंडारण, पंप भंडारण परियोजनाएं, ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया परियोजनाएं आदि शामिल हैं। हाल ही में आरईसी लिमिटेड ने गैर-विद्युत अवसंरचना क्षेत्र में भी विविधता लाई है जिसमें सड़क और एक्सप्रेसवे, मेट्रो रेल, हवाई अड्डे, आईटी संचार, सामाजिक और वाणिज्यिक अवसंरचना (शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल), बंदरगाह और इस्पात, रिफाइनरी आदि जैसे विभिन्न अन्य क्षेत्रों के संबंध में इलेक्ट्रो-मैकेनिकल (ईएंडएम) कार्य शामिल हैं।

आरईसी लिमिटेड देश में अवसंरचना परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए राज्य, केंद्र और निजी कंपनियों को विभिन्न परिपक्वताओं के ऋण प्रदान करता है। आरईसी लिमिटेड बिजली क्षेत्र के लिए सरकार की प्रमुख योजनाओं में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक भूमिका निभा रहा है और प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य), दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई), राष्ट्रीय विद्युत निधि (एनईएफ) योजना के लिए नोडल एजेंसी रही है, जिसके परिणामस्वरूप देश में अंतिम मील वितरण प्रणाली, 100% गांव विद्युतीकरण और घरेलू विद्युतीकरण को मजबूत किया गया है। आरईसी को पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त, केंद्र सरकार ने आरईसी को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यान्वयन की ज़िम्मेदारी भी सौंपी है।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 06/10/2026 - 08:07 PM
  • आगंतुकों की संख्या :