हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 और वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पीएफसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
तारीख 09-09-2023

आरईसी लिमिटेड ने सीपीएसई के लिए शुक्रवार 08 सितंबर 2023 को वित्तीय वर्ष 2023-24 और वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए डीपीई कार्यनिष्पादन मूल्यांकन प्रणाली के अनुसार पीएफसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

वित्तीय वर्ष 2023-24 और वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आरईसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री विवेक कुमार देवांगन ने पीएफसी की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्रीमती परमिंदर चोपड़ा के साथ आरईसी और पीएफसी दोनों के निदेशकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में  समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
 

समझौता ज्ञापन के अनुसार, आरईसी ने परिचालन से राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2023-24 में रु. 46,935 करोड़ और वित्तीय वर्ष 2024-25 में रु. 56,322 करोड़ रखा है।

आरईसी लिमिटेड, एक महारत्न सीपीएसई और एक एनबीएफसी है जो पूरे भारत में विद्युत क्षेत्र के वित्तपोषण और विकास पर फोकस करती है। 1969 में स्थापित, आरईसी लिमिटेड ने अपने परिचालन के क्षेत्र में 54 वर्ष पूरे कर लिए हैं।

यह विद्युत क्षेत्र की संपूर्ण वैल्यू चैन को उत्पादन, पारेषण एवं वितरण तथा नवीकरणीय ऊर्जा सहित विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है। हाल ही में, आरईसी ने हवाई अड्डों, मेट्रो, रेलवे, बंदरगाहों, पुलों आदि जैसे क्षेत्रों को कवर करने के लिए गैर-विद्युत इन्फ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में भी विस्तार किया है।

पीएफसी, एक महारत्न सीपीएसई है जिसकी आरईसी में सर्वाधिक शेयरधारिता है। आरईसी और पीएफसी दोनों ही विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में हैं।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 12/03/2026 - 07:41 PM
  • आगंतुकों की संख्या :