हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी ने एक्ज़िम बैंक के साथ 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर के विदेशी मुद्रा सावधिक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए
तारीख 06-09-2023

गुरुग्राम, 6 सितंबर, 2023: आरईसी लिमिटेड ने घोषणा की कि उसने एक्सपोर्ट इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (एक्ज़िम बैंक) के साथ 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर के विदेशी मुद्रा सावधिक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह एक्ज़िम बैंक द्वारा आरईसी को दिया जाने वाला पहला सावधिक ऋण है। इस ऋण की अवधि 5 साल की है और इसे एसओएफआर (सिक्योर्ड ओवरनाइट फाइनेंसिंग रेट) के लिए बेंचमार्क किया गया है, जो अमेरिकी डॉलर में मूल्यवर्गित ऋणों के लिए बेंचमार्क दर है।

इस ऋण की आय का उपयोग पूंजीगत उपकरणों के आयात के लिए बिजली, बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में अपने उधारकर्ताओं को पुनर्वित्त करने के लिए किया जाएगा। वर्ष 2023-24 के लिए 1.20 लाख करोड़ रुपये की धनराशि आरईसी के बाजार उधार कार्यक्रम के हिस्से के रूप में जुटाई जाएगी।

इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए, आरईसी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, आईएएस श्री विवेक कुमार देवांगन ने कहा, “हमे एक्ज़िम बैंक ऑफ इंडिया के साथ बिजली, बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की वित्तपोषण आवश्यकताओं को पूरा करने और हमारे बीच पहले 100 मिलियन अमरीकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए साझेदारी करके खुशी हो रही है।"

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 06/12/2025 - 07:25 AM
  • आगंतुकों की संख्या :