हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी की गुरुग्राम वैश्विक मुख्यालय परियोजना को विश्वकर्मा पुरस्कार मिला
तारीख 09-03-2018

आरईसी के गुरूग्राम विश्व मुख्यालय परियोजना को विश्वकर्मा अवार्ड

आरईसी में गुरूग्राम के वैश्विक मुख्यालय भवन परियोजना को निर्माण, स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण की श्रेणी में सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार स्मारक पदक से सम्मानित  किया गया है। इसका डिजाइन, कार्यालय के खुले, अर्ध-खुले और बंद स्थानों के उपयुक्त मिश्रण को ध्यान में रखकर एक जैविक-जलवायु इमारत हेतु तैयार किया गया है। 30 मीटर ऊंची, छह मंजिला इमारत में, परिधि के साथ-साथ खिड़कियों के एक रैखिक बैंड से, प्राकृतिक रूप से प्रकाश मिलेगा।

पिछले वर्ष, परियोजना को एकीकृत जल प्रबंधन एवं ऊर्जा प्रबंधन के लिए गृहा अवार्ड प्रदान किया गया था। वर्तमान में यह इमारत, कार्य समाप्ति के अंतिम चरण में है।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 16/03/2026 - 04:34 PM
  • आगंतुकों की संख्या :