मीडिया लाउंज
आरईसी द्वारा डिमेंशिया केयर सेंटर के निर्माण के लिए सहायता प्रदान किया गया
तारीख 14-10-2020
आरईसी लिमिटेड की सीएसआर शाखा आरईसी फाउंडेशन ने कर्नाटक के बेंगलुरु में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान (एनआईएमएचएएनएस) में 40 बेड वाले डिमेंशिया केयर सेंटर के निर्माण हेतु सहायता प्रदान की है।
केंद्र का लक्ष्य 40 आवासीय रोगियों (20 महिला और 20 पुरुष) जिनमे एक तिहाई जो गरीबी रेखा (बीपीएल) से नीचे हैं और एक तिहाई जो गरीबी रेखा (एपीएल) से ऊपर हैं उनको 50% सब्सिडी दरों के साथ और बाकी को बिना किसी सब्सिडी के सेवा प्रदान करना है।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य डिमेंशिया से पीड़ित लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करने में सक्षम होना है जो कि 2012 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा घोषित एक 'सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राथमिकता' है। केंद्र मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों, वृद्धों की देखभाल करने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण और शोध करने की सुविधा भी प्रदान करेगा।









