हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

झूठी खबरों से निपटने पर आरईसी द्वारा वेबिनार का आयोजन
तारीख 19-08-2020

डिजीटल टेक्नोलॉजी के विकास के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग और कोविड-19 के चलते चिंता बढ़ने के साथ ही बनावटी झूठी खबरों और गलत सूचनाओं के प्रसार में अचानक से वृद्धि हुई है। यद्यपि इन झूठी सूचनाओं में से कुछ सूचनाएं हानिकर हो सकती हैं, लेकिन ये आज हमारे बीच आ रही बड़ी समस्याओं में शामिल हैं।

इसके हानिकारक प्रभाव को देखते हुए, आरईसी लिमिटेड ने अपने संगठन के कर्मचारियों को जानकारी देने के लिए दिनांक 19 अगस्त, 2020 को "झूठी खबरों से निपटना" पर एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया। इस सत्र के वक्ता जिंदल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन के सहायक प्रोफेसर डॉ. बेन्सन राजन थे। सूचनात्मक सत्र के दौरान, वक्ता ने यह समझाया कि कैसे झूठी खबरों का फैलाव काम करता है, इसके विभिन्न प्रकारों, इसके अनुपात और इसकी संवेदनशीलता की अवधारणा तथा सच्चाई को जानने के तरीकों के बारे में समझाया।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 03/06/2026 - 06:49 PM
  • आगंतुकों की संख्या :