हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी लिमिटेड ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी की बाड़मेर परियोजना के लिए रु. 4,785 करोड़ की सहायता दी
तारीख 04-07-2023

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) ने कंसोर्टियम व्यवस्था के तहत 48,625 करोड़ रुपये का ऋण समझौता किया, जिसमें राज्य संचालित आरईसी लिमिटेड की हिस्सेदारी 4,785 करोड़ रुपये है।

एचआरआरएल राजस्थान के बाडमेर जिले में ₹72,937 करोड़ की परियोजना लागत से 9 एमएमटीपीए की क्षमता के साथ एक ग्रीन फील्ड रिफाइनरी सह पेट्रोकैमिकल कॉम्प्लेक्स स्थापित कर रहा है।

एचआरआरएल, एचपीसीएल और राजस्थान सरकार की संयुक्त उद्यम (जेवी) कंपनी है, जिसे 18 सितंबर 2013 को निगमित किया गया था। एचआरआरएल में एचपीसीएल की 74% इक्विटी हिस्सेदारी है जबकि शेष 26% राजस्थान सरकार के पास है।

परियोजना में 9 एमएमटीपीए की क्षमता के साथ एक ऊर्जा कुशल और पर्यावरण अनुकूल रिफाइनरी सह पेट्रोकैमिकल परिसर की स्थापना, राजस्थान कच्चे तेल और आयातित कच्चे तेल दोनों के परिवहन के लिए पाइपलाइन की स्थापना, रिफाइनरी साइट तक पानी के परिवहन के लिए पाइपलाइन, रिफाइनरी ऊर्जा और भाप की आवश्यकता को पूरा करने के लिए कैप्टिव पावर प्लांट, कच्चा और उत्पाद भंडारण सुविधाएं, टाउनशिप और संबद्ध सुविधाएं और उपयोगिताएं शामिल हैं।

यह परियोजना स्वच्छ ईधन जैसे बीएस-VI ग्रेड मोटर स्प्रिट (एमएस या पेट्रोल) और बीएस-VI ग्रेड हाई स्पीड डीजल (एचएसडी या डीजल) और पैट्रोकैमिकल उत्पादों जैसे पॉलीप्रोपाइलिन, ब्यूटाडाइन, एलएलडीपीई, एचडीपीई, बेंजिन और टोल्यूइन का उत्पादन करेगी। यह परियोजना देश में और विशेष रूप से भारत के पश्चिमी, उत्तरी और मध्य भागों में पेट्रोलियम और पेट्रोकैमिकल उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करेगी।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 06/12/2025 - 07:25 AM
  • आगंतुकों की संख्या :