मीडिया लाउंज
वित्तीय वर्ष 2022-23 में 'उच्चतम मूल्य की एकल बोली खरीद' के लिए आरईसी लिमिटेड को जीईएम द्वारा स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया
तारीख 28-06-2023

आरईसी लिमिटेड को 26 जून 2023 को वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में आयोजित 'क्रेता -विक्रता गौरव सम्मान समारोह' में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 'उच्चतम एकल बोली खरीद' श्रेणी के लिए जीईएम (सरकारी ई-मार्केटप्लेस) द्वारा स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह स्वर्ण पुरस्कार माननीय श्री पियूष गोयल, वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा वस्त्र मंत्री द्वारा श्री विवेक कुमार देवांगन, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आरईसी लिमिटेड को प्रदान किया गया।
वित्तीय वर्ष 2022-23 में, आरईसी लिमिटेड ने राष्ट्रीय सार्वजनिक खरीद बाजार में कारोबार करने के लिए लगातार जीईएम पर भरोसा करके सार्वजनिक खरीद प्रक्रियाओं की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए अनुकरणीय प्रतिबद्धता दर्शाई है।
यह वास्तव में आरईसी में विकसित किए जा रहे बेहतर गवर्नेंस की स्वीकृति है। आरईसी में जीईएम से खरीद को हमेशा प्रोत्साहित किया जा रहा है क्योंकि हम समावेशी और पारदर्शी विकास पथ पर हैं। मैं टीम आरईसी और आरईसीपीडीसीएल को इस बड़ी उपलब्धि और जीवंतता के एक और संकेत के लिए बधाई देता हूं ", श्री देवांगन ने कहा।









