हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी लिमिटेड ने बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को ₹ 3,045 करोड़ की वित्तीय सहायता की मंजूरी दी
तारीख 24-06-2023

गुरुग्राम, 24 जून 2023: विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न सीपीएसई-आरईसी लिमिटेड ने बेंगलुरु में मेट्रो लाइन की स्थापना और विकास के लिए चरण-II परियोजना के अंतर्गत बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) को ₹ 3,045 करोड़ तक की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए अनुमोदन प्रदान किया है।

आरईसी ने अन्य बातों के साथ-साथ बेंगलुरु में 24.06.2023 को आयोजित अपनी बोर्ड बैठक में बीएमआरसीएल के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।

चरण-II परियोजना में पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर और उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर पर चरण-I के मौजूदा दो कॉरिडोर का विस्तार और आर. वी. रोड से बोम्मसांद्रा और कालेना अग्रहार से नागावारा तक 2 नई लाइनें शामिल हैं जो बेंगलुरु के कुछ घने और सबसे अधिक यातायात प्रभावित क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी।

परियोजना का दूसरा चरण घनी आबादी वाले बेंगलुरु शहर में कनेक्टिविटी और यातायात को आसान बनाएगा। चरण-II (72.09 किमी) के पूरा होने के साथ ही बेंगलुरु मेट्रो रेल का संयुक्त नेटवर्क 101 स्टेशन सहित 114.39 किमी लाइन पर होगा।

आरईसी ने बुनियादी ढांचे के विकास के वित्तपोषण में कदम रखा है और राष्ट्र के विकास के परिदृश्य को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 06/12/2025 - 07:25 AM
  • आगंतुकों की संख्या :