हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी लिमिटेड को लैंडमार्क ग्रीन फाइनेंसिंग प्रोजेक्ट्स के लिए प्रतिष्ठित 'ईटी इन्फ्रा लीडरशिप अवार्ड' से सम्मानित किया गया
तारीख 28-11-2025



नई दिल्ली, 27 नवंबर, 2025: आरईसी लिमिटेड,विद्युत मंत्रालय के तहत महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम और अग्रणी एनबीएफसी को प्रतिष्ठित 'द इकोनॉमिक टाइम्स इन्फ्रा लीडरशिप अवार्ड्स 2025 से सम्मानित किया गया है।

आरईसी को यह पुरस्कार ग्रीन फाइनेंसिंग के साथ सर्वश्रेष्ठ इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स की दो कैटेगरी, मुंबई मेट्रो और अनंतपुर में 500 मेगावाट की सौर परियोजना में शानदार योगदान के लिए प्रदान किया गया। आरईसी की ओर से यह पुरस्कार श्री कुलदीप राय, कार्यपालक निदेशक और श्री देवाशिष मित्रा, महाप्रबंधक ने द इकोनॉमिक टाइम्स इन्फ्रा लीडरशिप अवार्ड्स के दूसरे संस्करण में प्राप्त किया।

दोनों परियोजनाओं को उनके व्यापक पैमाने, राष्ट्रीय महत्व, पर्यावरणीय प्रभाव और भारत की जलवायु प्रतिबद्धताओं से गहन सामंजस्य के लिए सराहा गया:

1. मुंबई मेट्रो: कम-कार्बन शहरी परिवहन में एक नई मिसाल स्थापित करने और सतत शहरी विकास को गति देने के लिए सम्मानित।
2. अनंतपुर में 500 मेगावाट की सौर परियोजना: नवीकरणीय ऊर्जा वित्तपोषण में एक उल्लेखनीय उपलब्धि, जिसने देश की स्वच्छ ऊर्जा क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि सुनिश्चित की।

ये सम्मान यह स्पष्ट करते हैं कि भारत की स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन यात्रा में आरईसी लिमिटेड अग्रणी भूमिका निभा रही है। यह उपलब्धि कम-कार्बन उत्सर्जन वाले शहरी परिवहन को बढ़ावा देने, नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विस्तार करने और देश को हरित एवं सुदृढ़ अवसंरचना की ओर अग्रसर करने के प्रति आरईसी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

अपने नवोन्मेषी वित्तीय समाधानों के माध्यम से आरईसी राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं को मजबूती प्रदान कर रही है और विकसित भारत 2047 की दिशा में राष्ट्र की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

आरईसी लिमिटेड के बारे में-

आरईसी भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक 'महारत्न' कंपनी है, और आरबीआई के साथ गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (एनबीएफसी), सार्वजनिक वित्तीय संस्थान (पीएफआई) और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग कंपनी (आईएफसी) के रूप में पंजीकृत है। आरईसी पूरे विद्युत-अवसंरचना क्षेत्र को वित्तपोषित कर रहा है जिसमें उत्पादन, पारेषण, वितरण, नवीकरणीय ऊर्जा और नई प्रौद्योगिकियां जैसे इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी भंडारण, पंप भंडारण परियोजनाएं, ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया परियोजनाएं आदि शामिल हैं। हाल ही में आरईसी लिमिटेड ने गैर-विद्युत अवसंरचना क्षेत्र में भी विविधता लाई है जिसमें सड़क और एक्सप्रेसवे, मेट्रो रेल, हवाई अड्डे, आईटी संचार, सामाजिक और वाणिज्यिक अवसंरचना (शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल), बंदरगाह और इस्पात, रिफाइनरी आदि जैसे विभिन्न अन्य क्षेत्रों के संबंध में इलेक्ट्रो-मैकेनिकल (ईएंडएम) कार्य शामिल हैं।

आरईसी लिमिटेड देश में अवसंरचना परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए राज्य, केंद्र और निजी कंपनियों को विभिन्न परिपक्वताओं के ऋण प्रदान करता है। आरईसी लिमिटेड बिजली क्षेत्र के लिए सरकार की प्रमुख योजनाओं में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक भूमिका निभा रहा है और प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य), दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई), राष्ट्रीय विद्युत निधि (एनईएफ) योजना के लिए नोडल एजेंसी रही है, जिसके परिणामस्वरूप देश में अंतिम मील वितरण प्रणाली, 100% गांव विद्युतीकरण और घरेलू विद्युतीकरण को मजबूत किया गया है। आरईसी को पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त, केंद्र सरकार ने आरईसी को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यान्वयन की ज़िम्मेदारी भी सौंपी है।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 12/03/2026 - 07:41 PM
  • आगंतुकों की संख्या :