मीडिया लाउंज
आरईसी लिमिटेड को 'बेस्ट सेंट्रल पीएसयू' पुरस्कार से सम्मानित किया गया
तारीख 08-10-2023

विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न सीपीएसई, आरईसी लिमिटेड को डन एंड ब्रैडस्ट्रीट पीएसयू अवार्ड्स 2023 में वित्तीय सेवाओं की श्रेणी में 'बेस्ट सेंट्रल पीएसयू' से सम्मानित किया गया। आरईसी लिमिटेड की ओर से यह पुरस्कार कार्यपालक निदेशक श्री टी. एस. सी. बोष ने प्राप्त किया। आरईसी अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए कारोबारिक उत्कृष्टता की दिशा में प्रयास जारी रखे हुए है।
आरईसी लिमिटेड देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी में से एक है जो विद्युत क्षेत्र की मूल्य श्रृंखला में ऋण परिचालन करता है और गैर-विद्युत इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की दिशा में प्रमुखता से जोर देता है। वित्तीय वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कंपनी का ऋण बही 4.54 लाख करोड़ रुपये और निवल लाभ 60,886 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अपना एक्सपोजर 10 गुना बढ़ाना है।
कंपनी ने हाल ही में गैर-विद्युत इन्फ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में प्रवेश किया है और ऋण स्वीकृति के मामले में 1 लाख करोड़ रुपये के माइलस्टोन को पहले ही पार कर लिया है। आरईसी अमृत काल के अंत तक एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के महत्व को समझता है और भारत के भविष्य को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपनी प्रतिबद्धता के प्रति दृढ़ है।









