हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी ने अपना 54ईसी बॉण्ड मोबाइल एप्लिकेशन -'सुगम आरईसी' शुरू किया
तारीख 06-10-2023

आरईसी लिमिटेड को यह बताते हुए अत्यंत गर्व महसूस हो रहा है कि आरईसी के 54ईसी पूंजी लाभ कर छूट बॉण्ड के लिए मोबाइल एप्लिकेशन 'सुगम आरईसी' विकसित किया गया है। यह एप्लिकेशन मौजूद निवेशकों के साथ-साथ संभावित निवेशकों को भी सुविधा प्रदान करेगा। 'सुगम' एप्लिकेशन आरईसी 54ईसी बॉण्ड में निवेश का पूरा विवरण प्रदान करेगा। इस एप्लीकेशन के माध्यम से निवेशक अपने ई-बॉण्ड प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं, नए निवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं, केवाईसी अपडेशन से संबंधित महत्वपूर्ण फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं और कॉल/ईमेल/व्हाट्सऐप के माध्यम से आरईसी के निवेशक सेल से भी जुड़ सकते हैं। यह मोबाइल एप्लिकेशन एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर निःशुल्क डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यह आरईसी की कई डिजिटल पहलों में से एक है।

एप्लिकेशन को तुरंत और आसानी से डाउनलोड करने के लिए लिंक:

एंड्रॉयड पर : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.rec.org

आईओएस पर : https://apps.apple.com/in/app/sugam-rec/id6468639853   

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 12/03/2026 - 07:41 PM
  • आगंतुकों की संख्या :