हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी ने एनआईसीएसआई के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
तारीख 13-10-2023

आरईसी ने विभिन्न सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेवाओं के लिए भारत सरकार के अधीन इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत मैसर्स नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर सर्विसेज इन्कॉर्पोरेटेड (एनआईसीएसआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

यह समझौता ज्ञापन आईओटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, ब्लॉकचेन, साइबर सिक्योरिटी आदि जैसे उभरते क्षेत्रों में नई प्रौद्योगिकी की खोज की सुविधा प्रदान करके आरईसी के इकोसिस्टम को लाभान्वित करेगा।

इस समझौता ज्ञापन पर आरईसी लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष (आईटी) श्री पंकज गुप्ता और एनआईसीएसआई, नई दिल्ली के प्रबंध निदेशक डॉ. विनय ठाकुर द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

एनआईसीएसआई के साथ यह साझेदारी आरईसी को वन-स्टॉप एंड-टू-एंड एनआईसी/एनआईसीएसआई सॉफ्टवेयर उत्पाद प्रदान करने, होस्टिंग, कोर रोल-आउट, तकनीकी सहायता, सुरक्षा, सेवाएं, प्रणाली प्रशासन आदि प्रदान करने में सक्षम बनाएगा।

 

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 06/12/2025 - 07:25 AM
  • आगंतुकों की संख्या :