हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी को जोखिम प्रबंधन के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार से सम्मानित किया गया
तारीख 19-10-2023

गुरुग्राम, 19 अक्तूबर 2023 - आरईसी लिमिटेड को जोखिम प्रबंधन में असाधारण प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स (आईओडी) द्वारा प्रदान किया गया।

17 अक्टूबर 2023 को लंदन में आयोजित शानदार समारोह में आरईसी की ओर से यह पुरस्कार श्री वी. के. सिंह, निदेशक (परियोजना) और श्री दलजीत सिंह खत्री, कार्यपालक निदेशक (वित्त) ने प्राप्त किया।

वर्ष 1991 में भारत में इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स  (आईओडी) द्वारा स्थापित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार, कार्पोरेट उत्कृष्टता के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के रूप में उभरा है। यह सम्मान विद्युत क्षेत्र के भीतर जोखिम प्रबंधन में अपने परिचालनों की उत्कृष्टता, नई तकनीकों और सर्वोत्तम कार्यप्रणाली के प्रति आरईसी की प्रतिबद्धता पर दिए गए बल को दर्शाता है।

आरईसी लिमिटेड को भारत के पूर्व मुख्य न्यायधीश, न्यायधीश एम. एन. वेंकटचलैया की अध्यक्षता वाले निर्णायक मण्डल द्वारा चुना गया। जोखिम प्रबंधन में गोल्डन पीकॉक पुरस्कार, प्रभावी जोखिम मूल्यांकन कार्यनीतियों को लागू करने के लिए आरईसी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे प्रतिस्पर्धी कारोबारी परिदृश्य में संगठन की दीर्घकालिक वृद्धि और लचीलेपन में योगदान मिलता है।

आरईसी लिमिटेड के बारे में: विद्युत मंत्रालय के अधीन 1969 में स्थापित महारत्न सीपीएसई, आरईसी लिमिटेड, विद्युत-अवसरंचना क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक ऋण और अन्य वित्त उत्पाद प्रदान करता है, जिसमें उत्पादन, पारेषण, वितरण, नवीकरणीय ऊर्जा और नई प्रौद्योगिकियां जैसे विद्युत वाहन, बैट्री स्टोरेज, ग्रीन हाइड्रोजन आदि शामिल हैं। आरईसी सड़क, मेट्रो, हवाई अड्डे, आईटी, बंदरगाह आदि जैसे प्रमुख अवसरंचना क्षेत्र में भी विविधता लाया है। चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही की समाप्ति पर आरईसी की ऋण बही रु. 4.54 लाख करोड़ रही।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 12/03/2026 - 07:41 PM
  • आगंतुकों की संख्या :