मीडिया लाउंज
आरईसी ने तमिलनाडु को 6890 करोड़ रु. की सहायता प्रदान की
तारीख 08-02-2017
![]()
28 जनवरी 2017 को चेन्नई में आरईसी लिमिटेड एवं टैनजेडको, टैनट्रांस्को के बीच उत्तरी चेन्नई में 1x800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल थर्मल प्लांट के कार्यान्वयन एवं मौजूदा टैनजेडको के थर्मल पावर प्लांट के नवीकरण एवं आधुनिकीकरण के लिए तथा चेन्नई और उसके पास-पास के क्षेत्रों में नये 765 केवी, 400 केवी, सब-स्टेशन स्थापित करने के लिए 6,890 करोड़ रु. की वित्तीय सहायता के ऋण संबंधी करार पर हस्ताक्षर किया गया। इस अवसर पर टैनजेडको और टैनट्रांस्को के निदेशक और वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि आरईसी से प्राप्त होने वाली इस बड़ी ऋण सहायता से परियोजनाओं का समय पर कार्यान्वयन सुनिश्चित होगा, आरईसी के निदेशक (तकनीकी) ने बताया कि आरईसी आगामी वर्षों में न केवल पारेषण और वितरण परियोजना में वित्तीय सहायता प्रदान करेगा बल्कि तमिलनाडु राज्य के अर्न्तगत भावी उडानगुडी सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट परियोजना, अन्य सभी नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा संरक्षण, स्मार्ट ग्रिड और आटोमेशन विद्युत परियोजनाओं में भी वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।









