हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी ने ग्रीन फाइनेंसिंग के माध्यम से देश की ऊर्जा परिवर्तन प्रतिबद्धताओं के साथ ग्रीनको को 6075 करोड़ संस्वीकृत किए
तारीख 16-09-2023



गुरुग्राम, 15 सितंबर 2023: आरईसी लिमिटेड ने के 1440 मेगावाट स्टैंडअलोन पम्पड स्टोरेज परियोजना के निर्माण के लिए ग्रीनको को रु.6,075 करोड़ संस्वीकृत किए।

देश का प्रमुख एनबीएफसी-आईएफसी भी ग्रीनको के साथ अधिक चर्चा में है और कई स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। सीईए की राष्ट्रीय विद्युत योजना का अनुमान है कि वित्तीय वर्ष 2032 तक समग्र नवीकरणीय संस्थापित क्षमता में वित्तीय वर्ष के स्तर से लगभग 4 गुना (सौर ऊर्जा के तहत ~7 गुना, पीएसपी के तहत ~5.5 गुना, पवन के तहत ~3 गुना) की वृद्धि होगी। नवीकरणीय ऊर्जा के तहत वैश्विक जोर और राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के साथ ये अनुमान न केवल आरईसी के लिए एक व्यावसायिक अवसर प्रदान करेंगे, बल्कि कंपनी को ग्रीन फाइनेंसिंग वर्टिकल का नेतृत्व करके राष्ट्र निर्माण में योगदान करने की अनुमति भी देंगे।

पूर्व में, आरईसी ने जी-20 के पक्ष में जुलाई 2023 में ग्रीन फाइनेंस समिट की मेजबानी की, जहां आरई डेवलपर्स के साथ व्यक्तिगत चर्चा आयोजित की गई, जिसके परिणामस्वरूप कुल मिलाकर लगभग रु. 2.86 लाख करोड़ के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर सफलतापूर्वक हस्ताक्षर किए गए। ये माइलस्टोन करार ग्रीन फाइनेंसिंग संबंधित समाधान को सुविधाजनक बनाने और भारत के टिकाऊ और स्वच्छ ऊर्जा में बदलाव के लिए प्रमुख वित्तपोषण भागीदार के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने में आरईसी की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाते हैं।

प्रतिष्ठित महारत्न निगम आरईसी लिमिटेड ने देश के सीओपी 26 दायित्वों और हाल के जी20 उपक्रमों के साथ अपने प्रयासों को सुसंगत बनाते हुए भारत के ऊर्जा बदलाव को संचालित करने में स्वयं को अग्रणी के रूप में स्थापित किया है। एक मजबूत विजन और दृढ़ समर्पण के साथ, आरईसी राजकोषीय वर्ष 2030 तक कुल रु. 3.3 लाख करोड़ के ग्रीन फाइनेंसिंग पोर्टफोलियो प्राप्त करने की राह पर मजबूती से अग्रसर है।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 12/03/2026 - 07:41 PM
  • आगंतुकों की संख्या :