मीडिया लाउंज
आरईसी तथा पीवीयूएनएल द्वारा रु.14000 करोड़ के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर
तारीख 14-11-2017
आरईसीतथा पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) द्वारा झारखंड में 3x800 मेगावाट पतरातू सुपर थर्मल पावर परियोजना फेज–I की स्थापना हेतु ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। रु.18,668 करोड़ की परियोजना लागत का 75:25 के डेब्ट इक्विटी रेशियो और रु. 14,000 करोड़ (परियोजना के समग्र ऋण घटक) में वित्तपोषणकिया गया है और परियोजनाके लिए अकेले उधारकर्ता के रूप में आरईसीके द्वारा इसे संस्वीकृति किया गया है। पीवीयूएनएल एनटीपीसी की एक अनुषंगी कंपनी हैजिसकी कंपनी में 74%हिस्सेदारी है तथा 26% हिस्सेदरी झारखंड राज्य के डिस्कॉम यूटिलिटि,झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) द्वारा धारित है। ऋण समझौता आरईसी के निदेशक (वित्त),अजीत अग्रवालतथा पीवीयूएनएल केअध्यक्ष,कुलमणि बिस्वाल,द्वारा एक-दूसरे को आदान-प्रदान किया गया। दोनों संगठनों के वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारियों सहित आरईसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,डॉ. पी.वी. रमेश, तथा एनटीपीसी केअध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,श्री गुरदीप सिंहभी इस अवसर पर उपस्थित थे।









