हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

श्री अजीत अग्रवाल द्वारा आरईसी लिमिटेड के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया गया
तारीख 06-03-2019

विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा श्री अजीत अग्रवाल, निदेशक (वित्‍त) को 6 मार्च, 2019 से अगला आदेश जारी होने तक, आरईसी लिमिटेड के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्‍त पदभार सौंपा गया है। वे डॉ. पी. वी. रमेश के उत्‍तराधिकारी होंगे जो अब भारतीय राष्‍ट्रीय अभिलेखागार में महानिदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

श्री अजीत अग्रवाल, आरईसी में 01 अगस्‍त, 2012 से निदेशक (वित्‍त) के पद पर कार्यरत हैं। श्री अजीत अग्रवाल को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे भारतीय सनदी लेखाकार संस्‍थान के फेलो सदस्‍य हैं। वे आरईसी को इसके लक्ष्‍यों की प्राप्ति में समर्थ बनाने हेतु वित्‍तीय कार्यनीतियां और योजनाएं तैयार करने के लिए उत्‍तरदायी हैं।

श्री अजीत अग्रवाल, संगठनात्‍मक एवं वित्‍तीय नियोजन के समावेशन में संगठन के प्रचालन और वित्‍तीय प्रबंधन, वित्‍तीय नीतियां तैयार करने, वित्‍तीय लेखाकरण, प्रबंधन नियंत्रण प्रणाली, रोकड़ और निधि प्रबंधन, कर योजना, संसाधनों के संग्रहण एवं प्रबंधन, वित्‍तीय संस्‍थाओं और पूंजी बाजार के प्‍लेयरों के साथ संपर्क स्थापित करने में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। उन पर कोष प्रकार्यों और ऋण प्रचालनों के देख-रेख का भी उत्तरदायित्व है तथा वे कारपोरेट जोखिम प्रबंधन संबंधी मामलों को भी देखते हैं।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 19/06/2026 - 01:24 PM
  • आगंतुकों की संख्या :