हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

डॉ. अरुण कुमार वर्मा

डॉ. अरुण कुमार वर्मा

सरकार द्वारा नामित निदेशक

डॉ. अरुण कुमार वर्मा 06 अक्टूबर, 2015 से आरईसी के बोर्ड में सरकार द्वारा नामित निदेशक हैं। ये गुजरात कैडर के 1986 बैच के भारतीय वन सेवा के अधिकारी हैं और विद्युत मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं। आपके पास भौतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री है। आप एफआरआई एंड सी, देहरादून के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (एआईजीएनएफए) के एसोसिएट सदस्य हैं। आपने जनजाति विकास नीति में पी.एच.डी. की है। इन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान, बंगुलुरू और मैक्सवेल स्कूल ऑफ सिटीजनशिप एंड इंटरनेशनल अफेयर, साइराक्यूस विश्वविद्यालय, संयुक्त राज्य अमेरिका, से लोक नीति और प्रबंधन कार्यक्रम में स्नातकोत्तर डिग्री (पीजीपीपीएम) भी प्राप्त की है। इनको 32 वर्ष से अधिक अवधि का प्रशासन और प्रबंधन संबंधी अनुभव है। आपने विद्युत क्षेत्र में उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद पर कार्य किया है। विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार में कार्यभार ग्रहण करने से पहले आपने गुजरात इकोलॉजी कमीशन, गांधीनगर के सदस्य सचिव और विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित एकीकृत तटीय जोन प्रबंधन के परियोजना निदेशक के पद पर 29 जुलाई, 2011 से 14 नवंबर, 2014 तक कार्य किया है। ये पावर फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड और पीटीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल में भी सरकार द्वारा नामित निदेशक हैं।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 04/04/2026 - 10:09 AM
  • आगंतुकों की संख्या :