मीडिया लाउंज
स्वस्थ और विकसित भारत का निर्माण: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने आरईसी द्वारा प्रायोजित ₹7.21 करोड़ की छह मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (MMUs) को हरी झंडी दिखाई
तारीख 17-08-2026

आरईसी लिमिटेड की सीएसआर पहल के तहत, छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका ने 15 अगस्त, 2026 को छत्तीसगढ़ के लोक भवन में 7.21 करोड़ रुपये की लागत वाली छह मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (MMUs) को हरी झंडी दिखाई।
आरईसी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के मुख्य परियोजना प्रबंधक (सीपीएम) श्री सत्यबान साहू की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर समारोह की शुरुआत की गई, जिसमें आरईसी लिमिटेड और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (आईआरसीएस), छत्तीसगढ़ के अधिकारी भी उपस्थित थे।
इस सीएसआर पहल के माध्यम से, आरईसी लिमिटेड का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के वंचित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के अंतराल को कम करना और अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवा वितरण को मजबूत करना है, जिससे आवश्यक सेवाएं वंचित समुदायों के और करीब पहुंच सकें। यह पहल समावेशी और सतत विकास के प्रति आरईसी लिमिटेड की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और एक स्वस्थ तथा अधिक समावेशी 'विकसित भारत' के दृष्टिकोण में योगदान देती है।
आरईसी लिमिटेड के बारे में-
आरईसी भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक 'महारत्न' कंपनी है, और आरबीआई के साथ गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (एनबीएफसी), सार्वजनिक वित्तीय संस्थान (पीएफआई) और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग कंपनी (आईएफसी) के रूप में पंजीकृत है। आरईसी पूरे विद्युत-अवसंरचना क्षेत्र को वित्तपोषित कर रहा है जिसमें उत्पादन, पारेषण, वितरण, नवीकरणीय ऊर्जा और नई प्रौद्योगिकियां जैसे इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी भंडारण, पंप भंडारण परियोजनाएं, ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया परियोजनाएं आदि शामिल हैं। हाल ही में आरईसी लिमिटेड ने गैर-विद्युत अवसंरचना क्षेत्र में भी विविधता लाई है जिसमें सड़क और एक्सप्रेसवे, मेट्रो रेल, हवाई अड्डे, आईटी संचार, सामाजिक और वाणिज्यिक अवसंरचना (शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल), बंदरगाह और इस्पात, रिफाइनरी आदि जैसे विभिन्न अन्य क्षेत्रों के संबंध में इलेक्ट्रो-मैकेनिकल (ईएंडएम) कार्य शामिल हैं।
आरईसी लिमिटेड देश में अवसंरचना परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए राज्य, केंद्र और निजी कंपनियों को विभिन्न परिपक्वताओं के ऋण प्रदान करता है। आरईसी लिमिटेड बिजली क्षेत्र के लिए सरकार की प्रमुख योजनाओं में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक भूमिका निभा रहा है और प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य), दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई), राष्ट्रीय विद्युत निधि (एनईएफ) योजना के लिए नोडल एजेंसी रही है, जिसके परिणामस्वरूप देश में अंतिम मील वितरण प्रणाली, 100% गांव विद्युतीकरण और घरेलू विद्युतीकरण को मजबूत किया गया है। आरईसी को पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त, केंद्र सरकार ने आरईसी को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यान्वयन की ज़िम्मेदारी भी सौंपी है।









