हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी द्वारा झारखंड में आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में "बिजली उत्सव" का आयोजन
तारीख 29-06-2023

गुरुग्राम, 29 जून 2023: स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के एक भाग के रूप में, भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत एक महारत्न कंपनी, आरईसी लिमिटेड ने झारखंड के रांची में 'बिजली उत्सव' का आयोजन किया। इस अवसर पर अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों और जेबीवीएनएल के अधिकारियों के साथ श्री संजय सेठ (एमपी, रांची), श्री डी. के. सिंह, (उप महाप्रबंधक, रांची), श्री मंकोष मणि सिंह (उप महाप्रबंधक, आरपी, जेबीवीएनएल), श्री हिमांशू, ईईई (पश्चिम), जेबीवीएनएल और श्री अंजन लाहिड़ी, मुख्य कार्यक्रम प्रबंधक, आरईसी लिमिटेड जैसे प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया जिसमें महानुभावों और सम्मानित अतिथियो ने ऊर्जा संरक्षण, उपभोक्ता अधिकार, दूरदराज के क्षेत्रों में विद्युतीकरण के दौरान सामना की गई चुनौतियों और बिजली तक पहुंच के साथ जीवन की गुणवत्ता में सुधार पर प्रकाश डाला गया।

गांवों के लाभार्थियों को भी इस बारे में अपने अनुभव और विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया कि कैसे बिजली ने उनके जीवन को बदल दिया है। कार्यक्रम का समापन लाभार्थियों को एलईडी बल्ब वितरित करने के साथ हुआ।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 06/12/2025 - 07:25 AM
  • आगंतुकों की संख्या :