मीडिया लाउंज
आरईसी द्वारा नासिक में आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में 'बिजली उत्सव' का आयोजन
तारीख 10-08-2023

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के एक भाग के रूप में, भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन महारत्न कंपनी, आरईसी लिमिटेड द्वारा महाराष्ट्र के नासिक जिले के ओधा गांव में 'बिजली उत्सव' का आयोजन किया गया।
महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के अधिकारियों समेत वहां तैनात नासिक के मुख्य अभियन्ता श्री दीपक कुमठेकर के नेतृत्व में नासिक शहरी 2 के कार्यपालक अभियन्ता श्री मणिकलाल तापसे, नासिक शहरी 1 के कार्यपालक अभियन्ता श्री चेतन वेड, नासिक के अतिरिक्त कार्यपालक अभियन्ता श्री नीतिन घुमड़े, नासिक के अतिरिक्त कार्यपालक अभियन्ता श्री राजेन्द्र भांबर और आरईसी क्षेत्रीय कार्यालय, मुंबई के अधिकारियों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस कार्यक्रम के दौरान यूटिलिटी अधिकारियों के व्याख्यान सत्र आयोजित किए गए जिनमें बिजली के उपभोक्ता अधिकार, बिजली के लाभ और दूरदराज के क्षेत्रों में विद्युतीकरण के दौरान सामना की गई चुनौतियां और बिजली तक पहुंच के साथ जीवन की गुणवत्ता में सुधार पर चर्चा की गई।

गांवों के लाभार्थियों को भी मंच पर आमंत्रित किया गया ताकि वे अपने अनुभवों और विचारों को साझा कर सकें कि बिजली तक पहुंच ने उनके जीवन को कैसे बदल दिया है।
गांव के लोगों और बच्चों से जुड़ने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। बिजली के उपभोक्ता अधिकार, ऊर्जा संरक्षण और बिजली के लाभों जैसे विषयों पर ज्ञान प्रदान करने के लिए नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार के रूप में एलईडी बल्ब के वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।









