हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी द्वारा लद्दाख में आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में 'बिजली उत्सव' का आयोजन किया
तारीख 26-05-2023

 

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के एक भाग के रूप में, भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न कंपनी, आरईसी लिमिटेड ने लद्दाख़ में लेह जिले के योकमा पीएस के चुछोट गांव में 'बिजली उत्सव' का आयोजन किया।

गणमान्य व्यक्तियों में श्री त्सेवांग पलजोर, मुख्य अभियंता, पीडीडी (विद्युत विकास विभाग), लद्दाख; श्री मिर्ज़ा हुसैन, कार्यपालक सलाहकार; श्रीमती सायरा बानो, बीडीसी अध्यक्ष; श्री सोनम दोरजे नामग्याल, सीईओ शिक्षा; श्री अली अकबर, सरपंच; श्री श्री मिर्ज़ा हुसैन, नंबरदार और श्री संजय त्रिपाठी, मुख्य कार्यक्रम प्रबंधक, आरईसी लिमिटेड,  अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों और पीडीडी, आरईसी पीडीसीएल और अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ श्री मिर्ज़ा हुसैन, नंबरदार और श्री संजय त्रिपाठी, मुख्य कार्यक्रम प्रबंधक, आरईसी लिमिटेड, जम्मू के साथ-साथ अन्य स्थानीय प्रतिनिधि और पीडीडी, आरईसी पीडीसीएल के अधिकारी और अन्य स्थानीय प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया जिसमें महानुभावों और सम्मानित अतिथियो ने ऊर्जा संरक्षण, उपभोक्ता अधिकार, दूरदराज के क्षेत्रों और दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में से एक जैसे लद्दाख क्षेत्र में विद्युतीकरण के दौरान सामना की गई चुनौतियों, सोलर रूफ टॉप के लाभ और बिजली तक पहुंच के साथ जीवन की गुणवत्ता में सुधार पर प्रकाश डाला गया।

गांवों के लाभार्थियों को भी इस बारे में अपने अनुभव और विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया कि बिजली ने उनके जीवन को कैसे बदल दिया है।

इसके अलावा, चुछोट, योकमा हाई स्कूल के दिव्यांग बच्चों और अन्य बच्चों ने भी इस कार्यक्रम में लद्दाखी पारंपरिक पोशाक (कोस) में स्थानीय नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन लाभार्थियों को एलईडी बल्ब वितरित करने के साथ हुआ।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 12/03/2026 - 07:41 PM
  • आगंतुकों की संख्या :