हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी द्वारा जयपुर में आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में 'बिजली उत्सव' का आयोजन
तारीख 02-08-2023

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के एक भाग के रूप में, आरईसी लिमिटेड ने 02 अगस्त 2023 को राजस्थान के गोनेर गांव, जयपुर में 'बिजली उत्सव' का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में श्रीमती मीना पटवा, सरपंच, श्री के. सी. शर्मा; सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर;  जेवीएनएल;  श्री मनोज गुप्ता, कार्यपालक अभियंता, जेवीवीएनएल और अन्य स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें दूरदराज के क्षेत्रों में विद्युतीकरण के दौरान ऊर्जा संरक्षण, उपभोक्ता अधिकार और चुनौतियों तथा बिजली तक पहुंच के साथ जीवन की गुणवत्ता में सुधार पर प्रकाश डाला गांवों के लाभार्थियों को भी इस बारे में अपने अनुभव और विचार साझा करने के लिए  आमंत्रित किया गया कि कैसे बिजली ने उनके जीवन को बदल दिया है।

कार्यक्रम का समापन लाभार्थियों को एलईडी बल्ब वितरित करने के साथ हुआ।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 12/03/2026 - 07:41 PM
  • आगंतुकों की संख्या :