हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी द्वारा छत्तीसगढ़ में आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में 'बिजली उत्सव' का आयोजन किया गया
तारीख 25-08-2023

स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के एक भाग के रूप में, विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न कंपनी, आरईसी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले के धरसीवा ब्लॉक के टेमरी गांव में 'बिजली उत्सव' का आयोजन किया।

गणमान्य व्यक्तियों में श्री राजेंद्र प्रसाद, मुख्य अभियंता (परियोजनाएं), सीएसपीडीसीएल; श्री अशोक खंडेलवाल, अधीक्षण अभियंता, सीएसपीडीसीएल; श्रीमती पद्मिनी तोमन लाल यादव, सरपंच, ग्राम-टेमरी और श्री प्रदीप फेलोज, मुख्य कार्यक्रम प्रबंधक, आरईसी लिमिटेड आरओ-रायपुर के साथ-साथ सीएसपीडीसीएल और आरईसी लिमिटेड के अन्य स्थानीय प्रतिनिधि और अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया जिसमें गणमान्य व्यक्तियों और सम्मानित अतिथियो ने ऊर्जा संरक्षण, उपभोक्ता अधिकार, दूरदराज के क्षेत्रों में विद्युतीकरण के दौरान आने वाली चुनौतियों और बिजली तक पहुंच के साथ जीवन की गुणवत्ता में सुधार पर प्रकाश डाला गया।

गांवों के लाभार्थियों को भी इस बारे में अपने अनुभव और विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया कि कैसे बिजली ने उनके जीवन को बदल दिया है।

कार्यक्रम का समापन लाभार्थियों को एलईडी बल्ब वितरित करने के साथ हुआ।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 06/12/2025 - 07:25 AM
  • आगंतुकों की संख्या :