हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

डॉ. के. गायत्री देवी

डॉ.  के. गायत्री देवी
(डीआईएन: 07584524)
स्वतंत्र निदेशक

 

डॉ. के. गायत्री देवी 22 जून, 2026 से आरईसी लिमिटेड की एक स्वतंत्र निदेशक हैं। डॉ. गायत्री देवी 1997 से सूर्या डायग्नोस्टिक्स में एक चिकित्सा-व्यवसायी के रूप में कार्यरत हैं।

डॉ. गायत्री सामाजिक सेवा में भी सक्रिय रूप से शामिल हैं। वह वर्तमान में श्री संतोषी ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस  में सचिव एवं संवाददाता और सूर्या डायग्नोस्टिक्स तथा एसएसएनटी कॉलेज, चेन्नई में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

डॉ. गायत्री कई उल्लेखनीय सार्वजनिक पदों पर रह चुकी हैं। वह वर्ष 2007 से 2010 तक राज्य महिला आयोग की सदस्य, वर्ष 2006 से 2011 तक विधायक  और वर्ष 2011 से 2014 तक पर्यावरण एवं वन मंत्रालय में ओएसडी रहीं।

उन्होंने  तमिलनाडु डॉ. एम.जी.आर. मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस , अन्नामलाई विश्वविद्यालय से मेडिकल कॉस्मेटोलॉजी में डिप्लोमा और अन्ना विश्वविद्यालय से हॉस्पिटल मैनेजमेंट एवं हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन में एमबीए  किया है।

वह 19 मई, 2025 से एनटीपीसी लिमिटेड  में भी स्वतंत्र निदेशक का पद संभाल रही हैं। कंपनी में डॉ. गायत्री के पास शून्य  इक्विटी शेयर हैं और उनका कंपनी के किसी अन्य निदेशक या मुख्य प्रबंधकीय कर्मी  के साथ कोई परस्पर संबंध नहीं है।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 09/07/2026 - 05:07 PM
  • आगंतुकों की संख्या :