श्री प्रवीण कुमार सिंह
श्री प्रवीण कुमार सिंह (डीआईएन :03548218)
नामिती निदेशक- पावर फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड

श्री प्रवीण कुमार सिंह दिनांक 18 जून, 2019 से आरईसी के बोर्ड में पावर फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) के नामित निदेशक हैं।
आप वर्तमान में पीएफसी के बोर्ड में निदेशक (वाणिज्य) के रूप में कार्यरत हैं। इससे पूर्व, श्री सिंह ने 25 वर्षों से पीएफसी में परियोजना प्रभाग की विभिन्न इकाईयों में कार्य किया है। पूर्व में, आपने देश की सबसे बड़ी विद्युत उपस्कर निर्माता कंपनी भारत हैवी इलैक्ट्रिकल्स (भेल) में तथा इंडस्ट्री बॉडी अर्थात कंफेडेरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) में भी 9 वर्षों से अधिक समय तक कार्य किया था।
श्री प्रवीण कुमार सिंह ने आईआईटी-बीएचयू से इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और आईआईटी, दिल्ली से ऊर्जा पर्यावरण प्रबंधन में एम.टेक किया है। आपने, बेयर कॉलेज ऑफ बिजनेस, ह्यूस्टन विश्वविद्यालय, यूएसए से "ग्लोबल एनर्जी एमबीए प्रोग्राम" भी किया है। श्री सिंह, भारत सरकार की विभिन्न समितियों में पीएफसी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आप, पीएफसी कंसल्टेंसी लिमिटेड के बोर्ड और यूएमपीपी के कार्यान्वयन के लिए गठित एसपीवी में निदेशक के पद पर भी कार्यरत हैं।
दिनांक 31 मार्च, 2021 की स्थिति के अनुसार, श्री प्रवीण कुमार सिंह के पास कंपनी में 40 इक्विटी शेयर थे। इसके अतिरिक्त, आपका कंपनी के किसी अन्य निदेशक के साथ कोई पारस्परिक संबंध नहीं है।









