Shri Mritunjay Kumar Narayan
श्री मृत्युंजय कुमार नारायण (डीआईएनः 03426753)
सरकारी नामिती निदेशक

श्री मृत्युंजय कुमार नारायण दिनांक 2 सितंबर, 2019 से आरईसी लिमिटेड के बोर्ड में सरकारी नामिती निदेशक हैं। आप उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। वर्तमान में आप विद्युत मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं। आपने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर से इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और एम.टेक किया है। आपने किंग्स कॉलेज, लंदन से पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में एमएससी और लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी भी किया है।
आपके पास करीब 25 वर्षों के कैरियर में उत्तर प्रदेश राज्य में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अनुभव है। विद्युत मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व आप सवा दो वर्षों तक माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के सचिव रह चुके हैं। इस पद पर रहते हुए आपको राज्य में शासन के सभी कार्यों का व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ। आपको नीति निर्माण तथा साथ ही कार्यान्वयन का भी व्यापक अनुभव है। आपने दो वर्षों से अधिक समय तक आयुक्त, वाणिज्य कर और मनोरंजन कर के पद पर कार्य किया है। इन विभागों का राज्य के राजस्व में 60 प्रतिशत से अधिक योगदान होता है। आप शासन के उच्च पदों पर उत्तर प्रदेश राज्य में सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट से लेकर मुख्य विकास अधिकारी, कलेक्टर से लेकर मंडल आयुक्त के पदों पर काम कर चुके हैं। आपने लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड और मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के बोर्ड में निदेशक के पद पर भी कार्य किया है। आप 28 अगस्त, 2019 से पावर फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड के बोर्ड में और दिनांक 1 अक्टूबर, 2019 से पीटीसी इंडिया लिमिटेड में भी सरकारी नामिती निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
दिनांक 31 मार्च, 2020 की स्थिति के अनुसार, श्री मृत्युंजय कुमार नारायण के पास कंपनी में "शून्य" इक्विटी शेयर थे और उनका कंपनी के अन्य निदेशकों के साथ कोई पारस्परिक नहीं है।









