मीडिया लाउंज
श्री अजय कुमार भल्ला, आईएएस, ने विद्युत मंत्रालय के नए सचिव के रूप में कार्य-भार संभाला
तारीख 11-07-2017
श्री अजय कुमार भल्ला, आईएएस, ने विद्युत मंत्रालय के नए सचिव के रूप में कार्य-भार संभाल लिया है। विद्युत मंत्रालय में कार्य-भार ग्रहण करने से पहले वह विदेश व्यापार के महानिदेशक थे। वे वाणिज्य विभाग तथा कोयला मंत्रालय दोनों जगह अपर सचिव के पद पर भी रह चुके हैं।










