खोज परिणाम के लिये "madurai"
-
मदुरै कामराज विश्वविद्यालय में सौर पीवी प्रणाली की स्थापना के लिए आरईसी द्वारा सहायता
Sep 20 2018
केंद्रीय सरकार के नवरत्न पीएसयू आरईसी लिमिटेड के सीएसआर आर्म आरईसी फाऊंडेशन ने मदुरै कामराज विश्वविद्यालय में 1 मेगावॉट सौर पीवी प्रणाली की स्थापना करने के लिए 7.25 करोड़ रुपए की सीएसआर सहायता प्रदान करने के संबंध में मदुरै कामराज विश्वविद्यालय (एमकेयू) के साथ एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परियोजना का उद्देश्य कैम्पस में गैर-नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों और कार्बन फुटप्रिंट पर निर्भरता को कम करने के द्वारा बिजली की ग्रिड मांग को कम करना है।
17 सितंबर, 2018 को आरईसी के श्री एस एन गायकवाड, कार्यकारी निदेशक (सीएसआर) तथा आरईसी एवं एमकेयू के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आरईसी फाऊंडेशन की ओर से श्री राजपाल सिंह, उपमहाप्रबंधक (सीएसआर) और श्री वी. चिन्निया, रजिस्ट्रार, मदुरै कामराज विश्वविद्यालय के मध्य इस करार पर हस्ताक्षर किया गया।
कंपनी के बारे में:
आरईसी लिमिटेड (पूर्ववर्ती नाम रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कारपोरेशन लिमिटेड), एक नवरत्न सीपीएसई, भारत में विद्युत क्षेत्र का वित्तपोषण करने वाले मुख्य प्लेयरों में से एक है और विद्युत क्षेत्र की संपूर्ण महत्वपूर्ण श्रृंखला के लिए ऋण प्रदान करता है।
-
Mar 28 2023









