मीडिया लाउंज
आरईसी को सीनियर अनसिक्योर्ड नोट रेटेड बीएए3 और बीबीबी ; मूडीज और फिच द्वारा
तारीख 25-02-2020
फिच रेटिंग में भारत स्थित आरईसी लिमिटेड को सीनियर अनसिक्योर्ड नोट रेटिंग – "बीबीबी-/स्टेबल" और मूडीज द्वारा इस पर "बीएए3" की रेटिंग दी गई। ये नोट आरईसी के मौजूदा 7 बिलियन यूएस डॉलर के वैश्विक मध्यावधिक नोट कार्यक्रम (जीएमटीएन) से जारी किए जाएंगे। इसकी निवल प्राप्तियों को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रदान किए गए अनुमोदनों और विदेशी वाणिज्यिक उधारियों के लिए दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्युत परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए उपयोग में लाया जाएगा। वर्तमान में जीएमटीएन कार्यक्रम के तहत जारी किए गए बॉण्डों की समग्र धनराशि 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।









