हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी द्वारा आईआईएम तिरुचिरापल्ली में 2 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना में सहयोग किया
तारीख 01-10-2020

आरईसी लिमिटेड की सीएसआर शाखा आरईसी फाउंडेशन द्वारा आईआईएम तिरुचिरापल्ली में 2 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए निधि प्रदान किया गया ।विद्युत् संयंत्र का उद्घाटन एक डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से ऑनलाइन किया गया था। मुख्य अतिथि के तौर पर आरईसी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री एस के गुप्ता जी ने विशिष्ट अतिथि आरईसी लिमिटेड के निदेशक (वित्त) श्री अजय चौधरी, आरईसी फाउंडेशन के सीईओ डॉ. एस एन श्रीनिवास और आईआईएम तिरुचिरापल्ली के निदेशक डॉ.भीमारया मैत्री जी की उपस्थिति में विद्युत् संयंत्र का उद्घाटन किया।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ और टिकाऊ साधनों के माध्यम से आईआईएम तिरुचिरापल्ली परिसर को विद्युत प्रदान करना है। ये कार्यक्रम नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के माध्यम से पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा देने, एक हरित और स्वच्छ भारत में योगदान करने के लिए आरईसी की सकेंद्रीयता और प्रतिबद्धता का एक और प्रमाण है।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 06/04/2026 - 06:15 PM
  • आगंतुकों की संख्या :