हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी ने डीवीसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया
तारीख 29-03-2017

रुरल इलेक्ट्रीफिकेशन कारपोरेशन लिमिटेड(आरईसी) और दामोदर घाटी निगम के मध्य 22 मार्च, 2017 को डीवीसी टावर्स, कोलकाता में दीर्घकालिक वित्तपोषण और क्षमता सहयोग हेतु समग्र रूपरेखा प्रदान के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इस समझौता ज्ञापन पर श्री पी. के. मुखोपाध्याय, सदस्य-सचिव एवं सदस्य(वित्त), डीवीसी, श्री आर. पी. त्रिपाठी, सदस्य(तकनीकी), डीवीसी, श्री एस. के. गुप्ता, निदेशक (तकनीकी),आरईसी और श्रीमती रितु माहेश्वरी, आईएएस, कार्यकारी निदेशक (टी एवं डी), आरईसी की उपस्थिति में डॉ. पी. वी. रमेश, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आरईसी और श्री एंड्रू डब्ल्यू. के. लैंग्स्टीह, अध्यक्ष, डीवीसी द्वारा हस्ताक्षर किया गया। यह समझौता ज्ञापन दामोदर घाटी निगम की मौजूदा एवं भावी परियोजनाओं को सर्वोत्तम और सर्वाधिक प्रतिस्पर्धात्मक नियमों पर वित्तपोषण और अगले पाँच वर्षों के लिए अन्य मूल्यवर्धित सेवाएँ उपलब्ध करना भी सुनिश्चित करेगा। 

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 04/04/2026 - 10:09 AM
  • आगंतुकों की संख्या :