मीडिया लाउंज
विजन जम्मू एवं काश्मीर 2017 में आरईसी के स्टॉल का शुभारंभ
तारीख 23-02-2017
![]()
भारत सरकार के एक नवरत्न उद्यम, रुरल इलेक्ट्रीफिकेशन कारपोरेशन लिमिटेड (आरईसी), ने के. के. रिजार्ट्स, जम्मू में आयोजित विजन जम्मू एवं काश्मीर 2017 की प्रदर्शनी में गर्व, तरंग और ऊर्जा मित्र मोबाइल एप्प सहित अपनी प्रमुख गतिविधियों, पहलों, तथा उपलब्धियों को प्रदर्शित किया। इस स्टॉल का उद्घाटन 23 फरवरी 2017 को श्री शाम लाल चौधरी, माननीय मंत्री, पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जम्मू एवं काश्मीर तथा श्री शमशेर सिंह मन्हास, माननीय सांसद (राज्य सभा) के द्वारा किया गया।
इस प्रदर्शनी का लक्ष्य देश के सामाजिक, आर्थिक और सतत विकास में विज्ञान और तकनीकी की भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करना है। आरईसी के स्टॉल का प्रदर्शन 23 से 25 फरवरी, 2017 तक किया जाएगा।









