मीडिया लाउंज
आरईसी की अनुषंगी आरईसीपीडीसीएल ने 'केपीएस1 ट्रांसमिशन लिमिटेड' को मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को सौंपा
तारीख 21-04-2023

आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में एनबीएफसी महारत्न सीपीएसयू की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी, आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने 20 अप्रैल 2023 को मैसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को ट्रांसमिशन परियोजना अर्थात 'केपीएस1 ट्रांसमिशन लिमिटेड' के निर्माण के लिए गठित परियोजना विशिष्ट विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) सौंपा।
मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार की अंतर-राज्यीय ट्रांसमिशन परियोजना की सफल बोली लगाने वाली रही है और आरईसीपीडीसीएल बोली प्रक्रिया समन्वयक थी।
एसपीवी को श्री राहुल द्विवेदी, आईएएस, सीईओ, आरईसीपीडीसीएल द्वारा श्री पी. एस. हरिहरन, सीजीएम, आरईसीपीडीसीएल की उपस्थिति में मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के उपाध्यक्ष श्री प्रवीण शारद दीक्षित को सौंपा गया है; श्रीमती एस. एस. चंद्रकला, कंपनी सचिव, एमईआईएल; श्री दीपक कृष्णन, प्रबंधक, सीटीयूआईएल और आरईसीपीडीसीएल, एमईआईएल और सीटीयूआईएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का चयन विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अधिसूचित मानक बोली दस्तावेजों और उसके दिशानिर्देशों के अनुरूप ट्रांसमिशन सेवा प्रदाता के चयन के लिए टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) के माध्यम से किया गया था।
इस कार्य में केपीएस1-खावड़ा पीएस जीआईएस (केपीएस2) 765 केवी डबल सर्किट लाइन और खावड़ा पीएस1 का संवर्द्धन शामिल है। कार्यान्वयन के लिए परियोजना का लक्ष्य 21 महीने है। उपर्युक्त एसपीवी को सौंपने के साथ, आरईसीपीडीसीएल ने अब तक लगभग 70,974 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 ट्रांसमिशन परियोजनाओं को सफलतापूर्वक सौंपा है।









