हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी ने अब तक का अपना सर्वाधिक वार्षिक लाभ रु. 6,246 करोड़ अर्जित किया
तारीख 30-05-2017

 

केंद्रित सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनी रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कारपोरेशन (आरईसी) लिमिटेड विद्युत परियोजनाओं के वित्तपोषण पर केन्द्रित है। कंपनी ने 30 मई 2017 को आयोजित एक बैठक में 31 मार्च 2017 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी है।

कंपनी की कुल आय पिछले वर्ष की इसी अवधि के रु.23,757 करोड़ की तुलना में 31 मार्च, 2017 को समाप्त वर्ष के लिए बढ़कर रु.24,096 करोड़ हो गई है। वर्ष के लिए कर पूर्व लाभ (पीबीटी) रु.8,861  करोड़ है जो ठीक पिछले वर्ष की तुलना में 10% अधिक है। कंपनी ने ठीक पिछले वर्ष की तुलना में कर पश्चात लाभ में 11% की वृद्धि दर्ज की है जो रु.6,246 करोड़ है। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 16% की वृद्धि दर्ज करते हुए कंपनी का नेटवर्थ बढ़कर रु.33,326 करोड़ हो गया है। 31 मार्च 2017 के अनुसार कंपनी का लोन बुक बढ़कर रु.2,01,929 करोड़ हो गया तथा बकाया उधारी रु.1,67,517 करोड़ है। 31 मार्च, 2017 के 2.11% की तुलना में 31 मार्च, 2017 के अनुसार कंपनी का कुल एनपीए 2.41% है। 31 मार्च, 2017 के 1.56% की तुलना में कंपनी के ब्याज कवरेज अनुपात (इन्ट्रेस्ट कवरेज रेशियो) में सुधार हुआ है जो 31 मार्च, 2017 के अनुसार 1.64% हो गया है। 31 मार्च, 2017 के अनुसार कंपनी की प्राधिकृत पूंजी (अथराइज्ड कैपिटल) रु.5,000 करोड़ है।

वर्ष के दौरान, कंपनी ने अपने शेयर धारकों को प्रत्येक रु. 10 के पूर्णतः प्रदत्त मौजूदा एक शेयर के लिए प्रत्येक रु.10 के एक बोनस शेयर के अनुपात में बोनस शेयर आबंटित किए हैं। तदनुसार, बोनस शेयरों की बाद प्रदत्त पूंजी (पेड अप कैपिटल) रु.987.46 करोड़ से बढ़कर रु.1,974.92 करोड़ हो गई है। 31 मार्च, 2017 के अनुसार प्रत्येक रु.10 के लिए बुक वैल्यू प्रति शेयर रु.168.75 रहा है। 31 मार्च, 2017 के अनुसार प्रत्येक रु.10 पर प्रति शेयर लाभ (ईपीएस) रु.31.63 रहा है।

कंपनी ने फरवरी 2017 के महीने में रु.7/- प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश (अंकित मूल्य रु.10 प्रति शेयर) का भुगतान किया। इसके अतिरिक्त, निदेशक मण्डल ने वित्त वर्ष 2016-17 के लिए रु.2.65 प्रति शेयर (अंकित मूल्य रु.10 प्रति शेयर) के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है जो आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों के अनुमोदन के अधीन है। वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए कुल लाभांश (अंतरिम लाभांश सहित) रु.9.65 प्रति शेयर (अंकित मूल्य रु.10 प्रति शेयर) है।

 

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 04/04/2026 - 10:09 AM
  • आगंतुकों की संख्या :