हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी द्वारा अपनी सीएसआर पहलों के माध्यम से आकांक्षी जिलों में प्रगति का मार्ग प्रशस्त
तारीख 29-11-2019

आरईसी फाउंडेशन ने भारत के 6 आकांक्षी जिलों में स्वास्थ्य एवं शिक्षा में सुधार के लिए 55 करोड़ रुपये प्रतिबद्ध किए हैं।

नई दिल्ली, 05 दिसंबर, 2019

केंद्रीय सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के नवरत्न उद्यम आरईसी लिमिटेड के सीएसआर आर्म के   आरईसी फाउंडेशन ने हाल ही में देश के सभी आकांक्षी जिलों में कल्याण कार्य में सहायता के लिए भारी मात्रा में अपने प्रयास बढ़ाए हैं। इस प्रतिष्ठान ने स्वास्थ्य, पोषण और स्कूली शिक्षा के प्रमुख क्षेत्रों में कम से कम आधे दर्जन आकांक्षी जिलों के साथ भागीदारी की है।

फाउंडेशन का जोर भारत के उन क्षेत्रों के समग्र विकास पर रहा जिन पर ध्यान नहीं दिया गया था और उन जिलों में महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का चयन करने के लिए बहुत दूर तक गया है जहां अधिकतर संगठन पहुंचने में सक्षम नहीं हैं। आरईसी फाउंडेशन ने मिजोरम के ममित जिले, नागालैंड के किफिर जिले, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले, उत्तर प्रदेश के ऊधमसिंह नगर जिले, मणिपुर के चंदेल जिले और पश्चिम सिक्किम जिले में स्कूली शिक्षा के रुपांतरण तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से परियोजनाओं के निमित्त लगभग 55 करोड़ रुपये की राशि प्रतिबद्ध की है।

आरईसी ने सरकारी स्कूलों में स्कूली शिक्षा के रुपांतरण के लिए और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए मिजोरम में ममित जिले के साथ एक ज्ञापन हस्ताक्षरित किया। इस पहल के तहत लगभग 20.63 करोड़ रुपये प्रतिबद्ध किए।

इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों को औपचारिक शिक्षा में लाना, स्कूलों में वाटर फिल्टर से बायोमेट्रिक उपस्थिति ट्रैकर्स के सुविधाओं में सुधार लाना है। स्वास्थ्य सेवा के स्तर पर यह फाउंडेशन उनकी सेवाओं में सुधार लाने के लिए 40 से अधिक सुविधाओं के साथ कार्य करेगा। इसमें सभी 52 सरकारी चिकित्सा सुविधाओं के लिए "टेलीमेडिसिन" उपस्करों के अलावा, मोबाइल वाहन, जीवनरक्षक उपस्कर तथा चिकित्सा परीक्षण सुविधाएं शामिल हैं।

आरईसी फाउंडेशन ने नागालैंड में किफिर जिले के लिए भी अपनी सीएसआर पहल के भाग के रूप में 9.69 करोड़ रुपये प्रतिबद्ध किए। फाउंडेशन यहां अर्धचिकित्सा अध्ययन करने तथा जिले में कम से कम 5 वर्ष सेवा करने के लिए 20-30 चुने गए अभ्यर्थियों को शिक्षा प्रदान करेगा। यह फाउंडेशन मातृत्व स्वास्थ्य एवं शिशु देखभाल सुविधाओं में सुधार लाने के लिए 2 बाल रोग विशेषज्ञ तथा 15 उपलब्ध करा रहा है। साथ ही, वैक्सीन भंडारण सुविधाओं तथा क्षतिग्रस्त सरकारी स्कूल भवनों के संदर्भ में अवसंरचनात्मक सहायता भी फाउंडेशन द्वारा की जा रही है।

27 नवंबर, 2019 को, इसने बिहार के मुजफ्फरनगर जिले में सौर ऊर्जित सॉल्यूशन प्रदान करने के लिए अपनी परियोजना पर सेल्को फाउंडेशन, कर्नाटक के साथ एक करार ज्ञापन हस्ताक्षरित किया। इस परियोजना में मुजफ्फरपुर में सौर ऊर्जित आंगनबाड़ी, 5 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सौर ऊर्जा, एक सौर ऊर्जित स्मार्ट क्लास रूम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रकाश एवं विद्युत चिकित्सा उपस्कर तथा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का सौर ऊर्जाकरण शामिल हैं।

सुदूर उत्तर में आरईसी फाउंडेशन ने उत्तर प्रदेश के ऊधमसिंह नगर जिले के साथ भागीदारी की है। इस फाउंडेशन ने विषयगत योजना द्वारा 150 सरकारी आंगनबाड़ियों में सुधार लाने, अवसंरचना प्रदान करने और प्ले स्कूलों के लिए खिलौने तथा आवश्यक वस्तुएं प्रदान करने के लिए 2.25 करोड़ रुपये प्रतिबद्ध किए हैं।

इस फाउंडेशन ने दो वर्षों में स्कूली शिक्षा के रुपांतरण और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा अन्य सुविधाओं में सुधार के लिए मणिपुर के चंदेल जिले के साथ भागीदारी की है। इस फाउंडेशन ने इस परियोजना के निमित्त 6 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रतिबद्ध की है। इस परियोजना का उद्देश्य जलापूर्ति सुविधा, वाटर प्यूरीफायर, 20 स्मार्ट कक्षाएं और सुदूर स्थानों में कार्यरत स्कूली शिक्षकों के लिए 4 ट्रांजिट हॉस्टल प्रदान करने जिले में 242 स्कूलों का उन्नयन करना है।

इसी प्रकार, आरईसी फाउंडेशन ने उस क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं शिक्षा की स्थिति में रुपांतरण लाने के लिए पश्चिम सिक्किम के लिए सीएसआर सहायता प्रतिबद्ध की है। यह फाउंडेशन परियोजना के भाग के रूप में 16.85 करोड़ रुपये प्रदान करेगा जिसमें पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं, शिक्षकों की भर्ती, स्मार्ट कक्षाएं और अवसंरचना की अपेक्षा रखने वाले विद्यालयों के लिए फर्नीचर शामिल होगा। तद्नुसार, जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं में चिकित्सा उपस्कर एवं उपकरण प्रदान करने पर अतिरिक्त रूप से 1.63 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

उपर्युक्त करार ज्ञापन (एमओए) आरईसी फाउंडेशन तथा संबंधित एजेंसियों के बीच निष्पादित किया गया था जिसमें श्री अजीत कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आरईसी सहित श्री एस. के. गुप्ता, निदेशक (तकनीकी), आरईसी, श्री अजय चौधरी, कार्यकारी निदेशक, वित्त एवं सीएसआर, आरईसी और डॉ. एस. एन. श्रीनिवास, सीईओ, आरईसी फाउंडेशन सभी हस्ताक्षरों के दौरान उपस्थित थे। 

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 04/04/2026 - 10:09 AM
  • आगंतुकों की संख्या :