हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी द्वारा तिरुवनन्तपुरम में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 'बिजली उत्सव' का आयोजन
तारीख 02-05-2023

आरईसी लिमिटेड ने 28 अप्रैल 2023 को आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में तिरुवनंतपुरम में 'बिजली उत्सव' का आयोजन किया।

यह कार्यक्रम आरईसी के क्षेत्रीय कार्यालय तिरुवनंतपुरम द्वारा केरल राज्य विद्युत बोर्ड (केएसईबी) और स्थानीय स्वशासन विभाग (एलएसजीडी) के सहयोग से आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्रीकृष्ण सेवा संगम ऑडिटोरियम, चेंगन्नूर ब्लॉक, अलपुझा जिले के एन्नक्कडू गांव में आयोजित किया गया और इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए, जिसमें पंचायत अध्यक्ष पुष्पालता मधु भी शामिल थीं; मोहम्मद सय्यद, कार्यपालक अभियंता, केएसईबी ; रंजीत लाल पी., मुख्य प्रबंधक, आरईसी आरओ और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

केरल में, भारत सरकार के डीडीयूजीजेवाई कार्यक्रम के पूरा होने का 5वां वर्ष मनाया गया। एन्नक्कडू गांव (जनगणना कोडः 628267) डीडीयूजीजेवाई योजना के लाभार्थी हैं, जहां अन्य विद्युत इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ-साथ कनेक्शन जारी किए गए थे।

तिरुवनंतपुरम के मुख्य प्रबंधक आरओ श्री रंजीत लाल पी ने 'बिजली उत्सव' के महत्व पर प्रकाश डाला और गांव में डीडीयूजीजेवाई की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने 2018 की बाढ़ से प्रभावित इस गांव को भारत सरकार और अन्य केंद्रीय एजेंसियों द्वारा प्रदान की गई सहायता के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर डीडीयूजीजी, सौभाग्य और अन्य विषयों पर लघु वीडियो प्रदर्शित करने के लिए मंच के पीछे एक बड़ा एलईडी वॉल स्क्रीन लगाया गया था। गाँव के कई लाभार्थी आगे आए और उन्होंने योजना के सफल कार्यान्वयन पर संतोष व्यक्त किया और बताया कि गाँव के विद्युत बुनियादी ढांचे के विकास से उनके जीवन में कैसे सुधार हुआ।

कार्यक्रम के अंत में, कार्यक्रम में भाग लेने वाले लाभार्थियों को एलईडी बल्ब वितरित किए गए। 

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 12/03/2026 - 07:41 PM
  • आगंतुकों की संख्या :