मीडिया लाउंज
आरईसी द्वारा अग्रपंक्ति के स्वास्थ्य कर्मचारियों को पोषक आहार प्रदान करने के लिए ताज सैट्स के साथ अनुबंध करना
तारीख 26-05-2020
आरईसी लिमिटेड, भारत सरकार का एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम और भारत का एक सबसे बड़ा विद्युत वित्तप्रदाता, सहयोगी प्रयासों के माध्यम से प्रमुख सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सा कर्मियों तथा देश भर के गरीब दिहाड़ी मजदूरों के खाते की व्यवस्था करने के मिशन की अगुवाई कर रहा है।
आरईसी लिमिटेड की सीएसआर शाखा आरईसी फाउंडेशन ने सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली में चिकित्सा कर्मियों के लिए विशेष रूप से बने पोषक आहार के पैकेट वितरित करने के लिए ताज सेट्स (आईएचसीएल और सेट्स लिमिटेड का एक संयुक्त उद्यम) के साथ भागीदारी की है। रोजाना 300 खाद्य पैकेट नई दिल्ली के फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए प्रदान किए जा रहे हैं। इस पहले के माध्यम से 18,000 से अधिक भोजन वितरित किए जाएंगे।
साथ ही, आरईसी विभिन्न जिला प्राधिकरणों, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) तथा विद्युत वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के सहयोग से पका हुआ खाना और राशन देश के जरूरतमंद व्यक्तियों को पहले ही प्रदान कर रहा है। जब देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन शुरू हुआ था, तो यह पहल शुरू की गई थी और यह पहल कोरोनावायरस लॉकडाउन की अवधि तक जारी रहेगी। दिनांक 24 मई, 2020 की स्थिति के अनुसार, कारपोरेशन ने 4.58 लाख किलोग्राम से अधिक खाद्यान्न, 1.26 लाख खाद्य पैकेट, 9600 लीटर सैनिटाइजर, 3400 पीपीई किट और 83,000 मास्क वितरित किए हैं।









