हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी लिमिटेड की कॉफी टेबल बुक का विमोचन होना
तारीख 24-07-2020

आरईसी के 51वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर माननीय विद्युत एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री आर. के. सिंह ने आरईसी लिमिटेड की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस अवसर पर आरईसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री संजीव कुमार गुप्ता, मंत्रालय के प्रमुख अधिकारी और आरईसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। "ए एनर्जी टुआर्ड्स इनफिनिटी" नामक इस किताब में विद्युत क्षेत्र की विशाल विरासत को समाहित किया गया है, क्योंकि इसमें सीपीएसयू की यात्रा, प्रमुख उपलब्धियों और महत्वपूर्ण सफलताओं का व्यापक वर्णन किया गया है। आरईसी लिमिटेड ने अपने गौरवशाली 51वें वर्ष में भारत का एक अग्रणी एनबीएफसी होने और प्रमुख विद्युत वित्तपोषण उद्यम होने के अपने उत्साह को समय-समय पर सिद्ध किया है, जबकि यह अपने शेयरधारकों को भारी लाभांश का भी भुगतान कर रहा है और एक सशक्त व अधिक सहनशील राष्ट्र बनने में सहायता कर रहा है। आरईसी राष्ट्र की सेवा में उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है और यह एक प्रमुख भागीदार बन गया है।

 

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 16/04/2026 - 06:10 PM
  • आगंतुकों की संख्या :