मीडिया लाउंज
आरईसी ने एनएसएफडीसी को 6.17 करोड़ रुपये की सीएसआर सहायता प्रदान की
तारीख 30-11-2017
रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कारपोरेशन लिमिटेड (आरईसी), भारत सरकार का एक नवरत्न उद्यम ने, अपने सीएसआर आर्म आरईसी फाउंडेशन के जरिए भारत के विभिन्न राज्यों में अनुसूचित जातियों के 1650 लाभार्थियों के लिए रोजगार उन्मुख कौशल विकास प्रशिक्षण (आवासीय) से संबंधित परियोजना के लिए अपनी सीएसआर पहल के तहत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसएफडीसी) को वित्तीय सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता जाहिर की ।
इस संबंध में आरईसी फाउंडेशन की ओर से आरईसी फाउंडेशन के सीईओ श्री एस. गर्ग, श्री सी. पी. भाटिया, महाप्रबंधक, आरईसी तथा श्री देवानंद महाप्रबंधक, एनएसएफडीसी की उपस्थिति में आरईसी फाउंडेशन और एनएसएफडीसी की ओर से दिनांक 30 नवंबर 2017 को नई दिल्ली में ने समझौता करार (एमओए) का निष्पादन किया गया ।









